मेन्यू

लोड हो रहा है...

सीकर में 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग का इंस्पेक्टर मोहित शर्मा ACB के ट्रैप में पकड़ा

रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत)

सीकर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सोमवार को सीकर में कार्रवाई करते हुए कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग के निरीक्षक मोहित शर्मा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जयपुर ACB के अनुसार, आरोपी निरीक्षक ने तारानगर स्थित श्रीराम टिम्बर एवं फर्निचर फैक्ट्री का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में चार पूर्तियोग्य कमियां बताई गई थीं। परिवादी द्वारा इन कमियों की पूर्ति करने के बाद भविष्य में अन्य कमियां नहीं निकालने की एवज में आरोपी द्वारा 20 से 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगे जाने की शिकायत ACB को मिली।

शिकायत के सत्यापन के दौरान 24 सितंबर को आरोपी द्वारा 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। बाद में 25 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। इसके बाद ACB ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

जयपुर नगर तृतीय ACB चौकी की टीम ने की कार्रवाई

ACB उपमहानिरीक्षक पुलिस-द्वितीय जयपुर ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश नवल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। ट्रैप के दौरान निरीक्षक मोहित शर्मा को परिवादी से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

ACB अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

ACB ने आमजन से भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन 94135-02834 पर 24 घंटे संपर्क करने की अपील की है।

Leave a Comment

अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई में सागर शहर के कॉलोनाइजरों के नाम नहीं, बीना-रहली और राहतगढ़ के 12 को नोटिस

कलेक्टर की कार्रवाई पर सवाल, सागर शहर में अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कार्रवाई का इंतजार विजय निरंकारी/सागर जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कलेक्टर

निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों की सौगात

नांदेड़-पानीपत मार्ग पर 21, 22, 27 और 28 अक्टूबर को होगा संचालन, बीना और रानी कमलापति स्टेशन पर सागर 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में

नीमकाथाना में मच्छरों का प्रकोप, फॉगिंग और सर्वे नहीं होने से लोग परेशान

डेंगू-मलेरिया के खतरे के बीच चिकित्सा विभाग और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। शहर में मच्छरों का

पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी, नियमित प्राणायाम और व्यायाम करें बालिकाएं : डॉ. जी.एस. तंवर

गणेश्वर में संभाग स्तरीय बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का सम्मान समारोह आयोजित रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। निकटवर्ती ग्राम गणेश्वर स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत