रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत
पाटन। राजकीय महाविद्यालय पाटन में महिला नीति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में कृषि की नवीन तकनीकों, छात्रवृत्तियों, सब्सिडी, ऋण सुविधाओं और सरकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य वक्ता कृषि पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार यादव ने विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि तकनीकों, कृषि क्षेत्र में रोजगार एवं करियर के अवसरों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्रवृत्ति, सब्सिडी और ऋण सुविधाओं के बारे में भी बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ संकाय सदस्य एवं एनएसएस प्रभारी किरण यादव के उद्बोधन से हुआ। मंच संचालन ज्योति शर्मा ने किया, जबकि रीतू शर्मा ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में सहायक आचार्य दिनेश बैरवा का सहयोग रहा। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कृषि क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।




