मेन्यू

लोड हो रहा है...

देई माई मंदिर की जोहड़ी पर संकट, ओवरबर्डन मिट्टी डालने का आरोप

मनरेगा के तहत जोहड़ी में खुदाई जारी, पुजारी राकेश शर्मा ने प्रशासन से की जांच और कार्रवाई की मांग

रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत

नीमकाथाना। पंचायत समिति पाटन क्षेत्र में देई माई मंदिर के सामने स्थित जोहड़ी में खान से निकलने वाली ओवरबर्डन मिट्टी डाले जाने का मामला सामने आया है। पुजारी राकेश शर्मा ने इससे जोहड़ी के स्वरूप और अस्तित्व को नुकसान पहुंचने की आशंका जताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

पुजारी शर्मा के अनुसार, जोहड़ी में मिट्टी डालने से रोकने के लिए खान मालिकों को समझाया गया, लेकिन इसके बावजूद मिट्टी डालने का सिलसिला जारी है। वहीं, ग्राम पंचायत पाटन की ओर से इसी जोहड़ी में मनरेगा (VB-G RAM G) के तहत खुदाई कार्य भी कराया जा रहा है।

पुजारी ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर मिट्टी डालने के मामले की जांच कराने तथा जोहड़ी की भूमि और चल रहे निर्माण कार्य की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी मामले में कब संज्ञान लेते हैं और जोहड़ी को संभावित नुकसान से बचाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

Leave a Comment

अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई में सागर शहर के कॉलोनाइजरों के नाम नहीं, बीना-रहली और राहतगढ़ के 12 को नोटिस

कलेक्टर की कार्रवाई पर सवाल, सागर शहर में अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कार्रवाई का इंतजार विजय निरंकारी/सागर जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कलेक्टर

निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों की सौगात

नांदेड़-पानीपत मार्ग पर 21, 22, 27 और 28 अक्टूबर को होगा संचालन, बीना और रानी कमलापति स्टेशन पर सागर 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में

नीमकाथाना में मच्छरों का प्रकोप, फॉगिंग और सर्वे नहीं होने से लोग परेशान

डेंगू-मलेरिया के खतरे के बीच चिकित्सा विभाग और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। शहर में मच्छरों का

पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी, नियमित प्राणायाम और व्यायाम करें बालिकाएं : डॉ. जी.एस. तंवर

गणेश्वर में संभाग स्तरीय बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का सम्मान समारोह आयोजित रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। निकटवर्ती ग्राम गणेश्वर स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत