मेन्यू

लोड हो रहा है...

डायल-112 की त्वरित कार्यवाही — गंभीर घायलों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान

सागर

जिला पुलिस सागर के 112 कंट्रोल रूम एवं एफआरवी स्टाफ की तत्परता से दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया। त्वरित प्रतिक्रिया एवं समन्वित कार्यवाही से डायल-112 ने पुनः यह सिद्ध किया कि आपात स्थिति में पुलिस सदैव आमजन के साथ खड़ी है।

🔹 *प्रथम घटना* — थाना राहतगढ़ क्षेत्र
इवेंट क्रमांक 26020684034 के माध्यम से दिनांक 25.02.2026 को शाम 07:20 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल से सूचना प्राप्त हुई कि विदिशा रोड पर पंचवटी होटल से आगे एक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
सूचना मिलते ही 112 कंट्रोल रूम सागर द्वारा थाना राहतगढ़ में तैनात डायल-112/एफआरवी वाहन को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।
मौके पर पहुँचे डायल-112 स्टाफ आरक्षक वैभव शुक्ला एवं पायलट अभिषेक पाल ने पाया कि चालक गंभीर रूप से घायल है। जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को एफआरवी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राहतगढ़ पहुँचाया, जहाँ उसका उपचार प्रारंभ किया गया।
🔹 *द्वितीय घटना*— थाना बंडा क्षेत्र
दिनांक 25.02.2026 को रात्रि 08:15 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बंडा क्षेत्र अंतर्गत मगरा गाँव के पास मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
सूचना प्राप्त होते ही 112 कंट्रोल रूम सागर द्वारा थाना बंडा में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
मौके पर पहुँचे डायल-112 स्टाफ आरक्षक दशरथ एवं पायलट कौशलेष पाण्डेय ने घायल व्यक्ति को प्राथमिक सहायता प्रदान की तथा गंभीर अवस्था को देखते हुए एफआरवी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंडा पहुँचाया, जहाँ उसका उपचार जारी है। साथ ही डायल-112 स्टाफ द्वारा घायल के परिजनों को भी सूचना दी गई।

दोनों घटनाओं में 112 कंट्रोल रूम सागर की सतर्क मॉनिटरिंग, त्वरित डिस्पैच व्यवस्था एवं एफआरवी स्टाफ की संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा अत्यंत सराहनीय रही। “गोल्डन ऑवर” में उपचार उपलब्ध कराकर जवानों ने मानवीय दायित्व का उत्कृष्ट निर्वहन किया।
जिला पुलिस सागर द्वारा डायल-112 एवं संबंधित एफआरवी स्टाफ की इस सराहनीय कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई है।

“डायल-112 — हर आपात स्थिति में सागर पुलिस आपके साथ”

Leave a Comment

मुख्यमंत्री की जनसंवाद की मंशा को जमीन पर उतार रहे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

सुरखी में गली-गली पैदल पहुंचे, नागरिकों की सुनी समस्याएं; नगर परिषद भवन का लोकार्पण, 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को गति सागर, मुख्यमंत्री

राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के प्रदेश सह-सचिव बने संदीप बबेरवाल

रिपोर्टर — शिंभू सिंह शेखावत खेतड़ी राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कार्यकारिणी में प्रदेश के

पिता की 1303 कानूनी किताबें बेटियों ने न्यायालय लाइब्रेरी को दान, गढ़ाकोटा में बनीं प्रेरणा

दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी की बेटियों ने ज्ञान की विरासत जनहित में सौंपी, अधिवक्ता संघ ने किया सम्मानित संक्षिप्त समाचार: गढ़ाकोटा। दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी

बाघराज आवासीय कॉलोनी में अवैध कब्जाधारियों पर होगी एफआईआर, किरायेदारों को 2 दिन में मकान खाली करने के निर्देश

निगमायुक्त राजकुमार खत्री बोले— रियायती आवास जरूरतमंदों के लिए हैं, किराये से कमाई के लिए नह सागर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को