मेन्यू

लोड हो रहा है...

शहर के चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण, यातायात सुधारने विशेषज्ञ करेंगे सर्वे

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने ऑडिटोरियम, आवासीय कॉलोनी और छोटी झील घाट का किया निरीक्षण

विजय निरंकारी/सागर

शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने मंगलवार सुबह निगमायुक्त राजकुमार खत्री एवं नगर निगम की टीम के साथ शहर के प्रमुख चौराहों, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम, कनेरादेव आवासीय कॉलोनी और छोटी झील घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यातायात सुधारने, मूलभूत सुविधाएं बेहतर बनाने और पार्कों के नियमित रखरखाव के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने तिली चौराहा स्थित निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण कर भवन की बैठक क्षमता, ड्राइंग-डिजाइन, पार्किंग, पेयजल, शौचालय और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण एजेंसी को भीड़ प्रबंधन के लिए प्रवेश और निकास के अलग-अलग रास्ते बनाने तथा भवन का निर्माण इस प्रकार करने के निर्देश दिए, जिससे उसका रखरखाव आसान हो। परिसर में लगे पेड़-पौधों को सुरक्षित रखने और पक्षियों से होने वाली गंदगी की रोकथाम के लिए भी आवश्यक व्यवस्था करने को कहा।

यातायात व्यवस्था सुधारने बनेगी कार्ययोजना

तिली चौराहा, राजघाट तिराहा सहित शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने यातायात विशेषज्ञों से ट्रैफिक फ्लो का सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार रोटरी का निर्माण कर चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाए तथा प्रमुख मार्गों पर लेफ्ट टर्न व्यवस्थित किए जाएं, जिससे यातायात सुगम हो सके।

कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं होंगी बेहतर

कनेरादेव आवासीय कॉलोनी के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्मित ब्लॉक, आवंटित एवं निर्माणाधीन भवनों, बिजली, सड़क और पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली। स्थानीय निवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और इंजीनियरों को आवश्यक सुविधाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कॉलोनी के नियमित रखरखाव के लिए निवासियों की सोसाइटी गठित कर देखरेख की जिम्मेदारी सौंपने की बात कही, ताकि सुविधाओं का बेहतर संचालन सुनिश्चित हो सके।

पार्कों के रखरखाव पर विशेष जोर

कलेक्टर ने वीरांगना झलकारी बाई पार्क, कला मंच एवं छोटी झील किनारे नवनिर्मित घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्कों में नियमित साफ-सफाई, घास कटाई और पेड़ों की छंटाई के निर्देश दिए। साथ ही पार्कों में स्थापित प्रतिमाओं के इतिहास से नागरिकों को परिचित कराने की व्यवस्था करने को कहा।

छोटी झील घाट पर कबाड़ से तैयार गदा सहित अन्य कलाकृतियों का अवलोकन करते हुए उन्होंने सागर में 3आर सेंटर के माध्यम से रिसाइकल, रियूज और रिड्यूस को बढ़ावा देने के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं नगर निगम की टीम उपस्थित रही।

Leave a Comment

थाना प्रभारी की हत्या के विरोध में कांग्रेस ने बनाई मानव श्रृंखला

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि, शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई और मृतक के परिजनों को एक करोड़ की सहायता देने की मांग   सागर खातेगांव

शहर के चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण, यातायात सुधारने विशेषज्ञ करेंगे सर्वे

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने ऑडिटोरियम, आवासीय कॉलोनी और छोटी झील घाट का किया निरीक्षण विजय निरंकारी/सागर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और

दिनांक 31 अक्टूम्बर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वी जन्म जयंती उदयपुर मैं बड़ी धूमधाम से मनाई गई

  रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत) आज 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जन्म जयंती उदयपुर में आम जनता के साथ सरदार वल्लभ

श्रीमाधोपुर की 28 ग्राम पंचायतों में 77.47 प्रतिशत मतदान, यूडीएच मंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने भी डाला वोट

रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत श्रीमाधोपुर। राजस्थान पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को श्रीमाधोपुर पंचायत समिति की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच और