मेन्यू

लोड हो रहा है...

थाना प्रभारी की हत्या के विरोध में कांग्रेस ने बनाई मानव श्रृंखला

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि, शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई और मृतक के परिजनों को एक करोड़ की सहायता देने की मांग

 

सागर

खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी की शराब माफिया द्वारा ट्रक से कुचलकर हत्या किए जाने के विरोध में जिला शहर कांग्रेस कमेटी सागर ने मंगलवार को मानव श्रृंखला बनाकर कैंडल मार्च निकाला और श्रद्धांजलि अर्पित की। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में गौर मूर्ति, तीन बत्ती चौराहे पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

 

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में हाथ डालकर मानव श्रृंखला बनाई और माफिया राज के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत थाना प्रभारी को श्रद्धांजलि दी गई।

 

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी की शराब माफिया द्वारा हत्या किया जाना अत्यंत दुखद और शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शराब, खनन और भू-माफिया बेलगाम हो चुके हैं तथा कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है।

 

उन्होंने मांग की कि घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों और उनके संरक्षकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही शहीद अधिकारी के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता एवं परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी प्रदान की जाए।

 

पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि प्रदेश में माफियाओं के बढ़ते प्रभाव से पुलिस अधिकारियों का मनोबल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शहीद थाना प्रभारी के परिवार के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी।

 

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन हुए शामिल

 

कार्यक्रम में रमाकांत यादव, संगठन मंत्री रामकुमार पचौरी, शरद पुरोहित, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, सेवादल अध्यक्ष पारितोष, सिंटू कटारे, आनंद हेला, अक्षत कोठारी, सुरेंद्र सुहाने, लीलाधर सूर्यवंशी, हीरालाल चौधरी, गंगाराम अहिरवार, नीलश अहिरवार, नरेश संनकत, वीरू चौधरी, मयंक ठक्कर, कुंजीलाल लडिया, संजय सरफ, रजिया खान, रेखा सोनी, ज्योति मलैया, मीना पटेल, पवन पटेल, दीनदयाल तिवारी, प्रभात भंडारी, बंटी कोरी, आफताब कुरैशी, फिरदौस कुरैशी, जयदीप तिवारी, श्रीदास रैकवार, कार्तिकेय रोहन, साजिद राईन, ताहिर खान, संजीव अहिरवार, अंकुर यादव, पप्पू यादव एवं लल्ला यादव सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

उक्त जानकारी जिला शहर कांग्रेस प्रवक्ता कमलेश तिवारी ने दी।

Leave a Comment

थाना प्रभारी की हत्या के विरोध में कांग्रेस ने बनाई मानव श्रृंखला

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि, शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई और मृतक के परिजनों को एक करोड़ की सहायता देने की मांग   सागर खातेगांव

शहर के चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण, यातायात सुधारने विशेषज्ञ करेंगे सर्वे

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने ऑडिटोरियम, आवासीय कॉलोनी और छोटी झील घाट का किया निरीक्षण विजय निरंकारी/सागर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और

दिनांक 31 अक्टूम्बर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वी जन्म जयंती उदयपुर मैं बड़ी धूमधाम से मनाई गई

  रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत) आज 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जन्म जयंती उदयपुर में आम जनता के साथ सरदार वल्लभ

श्रीमाधोपुर की 28 ग्राम पंचायतों में 77.47 प्रतिशत मतदान, यूडीएच मंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने भी डाला वोट

रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत श्रीमाधोपुर। राजस्थान पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को श्रीमाधोपुर पंचायत समिति की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच और