मेन्यू

लोड हो रहा है...

सीसीटीवी कंट्रोल रूम का कमाल — बकरे की हिलती पूंछ की परछाई से मिला सुराग

*छोटी-छोटी मदद से परेशान लोगों का सहारा बन रही पुलिस कंट्रोल रूम सीसीटीवी टीम*

सागर

आधुनिक तकनीक, सजग निगरानी और सूक्ष्म विश्लेषण का एक अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला जब थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी मोहम्मद शब्बीर द्वारा अपने प्रिय बकरे के चोरी होने संबंधी आवेदन थाना कोतवाली में प्रस्तुत किया गया। आवेदन प्राप्त होने के पश्चात उन्हें आवश्यक तकनीकी सहायता हेतु सीसीटीवी कंट्रोल रूम भेजा गया।
घटना से व्यथित एवं चिंतित फरियादी ने कंट्रोल रूम पहुँचकर मदद की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी टीम ने तत्काल आसपास लगे कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण प्रारंभ किया। प्रारंभिक तौर पर कोई स्पष्ट दृश्य प्राप्त नहीं हुआ, किंतु टीम ने धैर्य एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए बारीकी से फुटेज की समीक्षा जारी रखी।
विश्लेषण के दौरान एक कैमरे में जमीन पर पड़ती बकरे की हिलती हुई पूंछ की हल्की सी परछाई दिखाई दी। इसी सूक्ष्म संकेत को आधार बनाकर टीम ने अगले कैमरों की फुटेज को क्रमबद्ध तरीके से खंगाला और बकरे के जाने की दिशा एवं संभावित मार्ग का सटीक अनुमान लगाया।
तत्पश्चात संबंधित थाना पुलिस एवं बकरा मालिक को उस संभावित स्थान पर भेजा गया, जहाँ खोजबीन करने पर बकरा सुरक्षित अवस्था में मिल गया। इस प्रकार सीसीटीवी टीम की सूझबूझ और तकनीकी विश्लेषण के कारण दुखी परिवार को उनका प्यारा बकरा पुनः प्राप्त हो सका।
इस सराहनीय कार्यवाही में उप निरीक्षक आरकेएस चौहान, कंट्रोल रूम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने पूरे घटनाक्रम का तकनीकी पर्यवेक्षण किया। साथ ही टीम सदस्य रेखा रजक द्वारा फुटेज विश्लेषण में विशेष योगदान दिया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिनके निर्देशन में तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया गया।
यह घटना दर्शाती है कि सागर पुलिस की सीसीटीवी टीम न केवल गंभीर अपराधों में बल्कि आमजन की छोटी-छोटी समस्याओं में भी संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्य कर रही है, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग और अधिक सुदृढ़ हो रहा है।

सीसीटीवी कंट्रोल रूम की टीम की सजगता, तकनीकी दक्षता एवं मानवीय संवेदनशीलता अत्यंत सराहनीय है। सूक्ष्म संकेतों को पहचानकर परिणाम तक पहुँचना उनकी विशेषज्ञता का प्रमाण है।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संपूर्ण सीसीटीवी टीम को उनके उत्कृष्ट एवं जनहितकारी कार्य हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई

Leave a Comment

स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

11 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित सागर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन और

थाना प्रभारी की हत्या के विरोध में कांग्रेस ने बनाई मानव श्रृंखला

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि, शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई और मृतक के परिजनों को एक करोड़ की सहायता देने की मांग   सागर खातेगांव

शहर के चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण, यातायात सुधारने विशेषज्ञ करेंगे सर्वे

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने ऑडिटोरियम, आवासीय कॉलोनी और छोटी झील घाट का किया निरीक्षण विजय निरंकारी/सागर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और

दिनांक 31 अक्टूम्बर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वी जन्म जयंती उदयपुर मैं बड़ी धूमधाम से मनाई गई

  रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत) आज 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जन्म जयंती उदयपुर में आम जनता के साथ सरदार वल्लभ