मेन्यू

लोड हो रहा है...

निगम के बकायादारों को 22 हजार नोटिस जारी, बकाया राशि जमा न करने वालों की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश

सागर

नगर निगम क्षेत्र में राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा हेतु निगमायुक्त राजकुमार खत्री द्वारा राजस्व विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम सागर अंतर्गत सभी वार्डों में संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क, दुकानों के किराये सहित विभिन्न करों की बकाया राशि जमा कराने के लिए लगभग 22 हजार नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही वार्ड स्तर पर विशेष वसूली शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक बकाया राशि जमा कराई जा सके।
निगमायुक्त ने समीक्षा के दौरान राजस्व अधिकारी, सभी राजस्व निरीक्षकों एवं कर संग्राहकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिन बड़े बकायादारों को नोटिस जारी किए जाने के बाद भी बकाया कर जमा नहीं कराया जाता है, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा तालाबंदी करते हुए कुर्की की कार्रवाई प्रारंभ करें।
निगमायुक्त ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं पाई गई तो संबंधित कर संग्राहकों के विरुद्ध वेतन वृद्धि रोकने सहित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारी की होगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रतिदिन की राजस्व वसूली की प्रगति रिपोर्ट समक्ष प्रस्तुत की जाए ।
निगमायुक्त ने कहा कि नगर विकास कार्यों के लिए राजस्व संग्रह अत्यंत आवश्यक है इसलिए सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए अधिकतम वसूली सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे समय सीमा में अपने करों का भुगतान करें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके ।
बैठक में सागर नगर निगम के सभी राजस्व निरीक्षक, कर संग्राहक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

11 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित सागर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन और

थाना प्रभारी की हत्या के विरोध में कांग्रेस ने बनाई मानव श्रृंखला

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि, शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई और मृतक के परिजनों को एक करोड़ की सहायता देने की मांग   सागर खातेगांव

शहर के चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण, यातायात सुधारने विशेषज्ञ करेंगे सर्वे

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने ऑडिटोरियम, आवासीय कॉलोनी और छोटी झील घाट का किया निरीक्षण विजय निरंकारी/सागर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और

दिनांक 31 अक्टूम्बर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वी जन्म जयंती उदयपुर मैं बड़ी धूमधाम से मनाई गई

  रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत) आज 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जन्म जयंती उदयपुर में आम जनता के साथ सरदार वल्लभ