मेन्यू

लोड हो रहा है...

लूट का आरोपी 2000 रुपये का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार

सागर

थाना मोतीनगर अंतर्गत लूट के गंभीर प्रकरण में फरार चल रहे 2000 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने तत्परता एवं सूझबूझ से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 20.09.2025 को फरियादी खसपाल यादव (उम्र 27 वर्ष), निवासी ग्राम बंडेलखेरा, थाना भगवा जिला छतरपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 16.09.2025 को वह अपने मौसेरे भाई विक्रम यादव के साथ सागर आया था। दिनांक 17.09.2025 की रात्रि करीब 12:45 बजे जब वह जिला अस्पताल सागर के समीप राजीवनगर क्षेत्र में था, तभी काले रंग की मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी पर सवार चार अज्ञात युवकों ने उन्हें रोका।
आरोपियों द्वारा 500 रुपये की मांग की गई। मना करने पर एक आरोपी ने चाकू से हमला कर फरियादी को घायल कर दिया तथा जेब से 5000 रुपये नगद एवं गले से सोने का लॉकेट छीन लिया। फरियादी के भाई विक्रम यादव के साथ भी मारपीट कर आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में धारा 309(6) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लोकेश कुमार सिंहा तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोतीनगर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से पूर्व में तीन आरोपियों –गोरख कोरी ,राज कोरी
ओम कोरी को गिरफ्तार किया जा चुका था।प्रकरण में शेष फरार 2000 रुपये के इनामी आरोपी राम सोनी पिता राजू सोनी, उम्र 21 वर्ष, निवासी सूबेदार वार्ड सागर को सतत तलाश के बाद गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।
आरोपी की निशानदेही पर लगभग 25,000 रुपये मूल्य का सोने का लॉकेट बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर ,सउनि राकेश भट्ट ,आरक्षक पवन सिंह ,आरक्षक लखन सिंह ,आरक्षक चंदन बिल्थरे की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Comment

पिता की 1303 कानूनी किताबें बेटियों ने न्यायालय लाइब्रेरी को दान, गढ़ाकोटा में बनीं प्रेरणा

दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी की बेटियों ने ज्ञान की विरासत जनहित में सौंपी, अधिवक्ता संघ ने किया सम्मानित संक्षिप्त समाचार: गढ़ाकोटा। दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी

बाघराज आवासीय कॉलोनी में अवैध कब्जाधारियों पर होगी एफआईआर, किरायेदारों को 2 दिन में मकान खाली करने के निर्देश

निगमायुक्त राजकुमार खत्री बोले— रियायती आवास जरूरतमंदों के लिए हैं, किराये से कमाई के लिए नह सागर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को

नीमकाथाना के विवेश वर्मा बने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह के अतिरिक्त निजी सचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। नीमकाथाना के निवासी एवं वर्ष 2020 बैच के आईसीएएस अधिकारी विवेश वर्मा को भारत सरकार में केंद्रीय पंचायती राज, पशुपालन

भारतीय किसान संघ नेछवा तहसील इकाई का गठन, रतनलाल शर्मा बने अध्यक्ष

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नेछवा स्थित श्री रतन रघुनाथ गौशाला परिसर में भारतीय किसान संघ की तहसील इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ