मेन्यू

लोड हो रहा है...

कलेक्टर के आदेशानुसार कक्षा 9वीं एवं 11वीं परीक्षा हेतु अभिरक्षा केंद्र एवं प्रभारी नियुक्त

सागर
कलेक्टर  संदीप जी आर के आदेशानुसार तथा लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशों के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षा के संचालन एवं मूल्यांकन कार्य के लिए जिले के समस्त विकासखंडों में प्रश्नपत्र अभिरक्षा केंद्र एवं उनके प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

बंडा विकासखंड में शास. क. उ. मा. वि. बंडा में श्री संतोष चौरसिया (प्राचार्य) एवं शास. उ. मा. वि. बहरोल में श्री सौरभ चौरसिया (उमाशि) को प्रभारी बनाया गया है। बीना में शास. उत्कृष्ट उ. मा. वि. क्र. 1 बीना में  एन.के. अहिरवार तथा शास. उ. मा. वि. भानगढ़ में  देवकी कुर्मी को दायित्व सौंपा गया है। देवरी विकासखंड में सांदीपनि शास. उत्कृष्ट उ. मा. वि. देवरी में  प्रभात कटारे तथा शास. बा. उ. मा. वि. गोरझामर में मोहर सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है। जैसीनगर में सांदीपनि शास. उ. मा. वि. जैसीनगर में श्री केदार सिंह जाट एवं शास. उ. मा. वि. बिलहरा में डॉ. संजय चौरसिया को जिम्मेदारी दी गई है। केसली में शास. उत्कृष्ट उ. मा. वि. केसली में  कन्हैयालाल सेन तथा शास. उ. मा. वि. टडा में श्रीमती मिथलेश ठाकुर को अभिरक्षा केंद्र प्रभारी बनाया गया है।

खुरई विकासखंड में शास. पं. क. शर्मा उत्कृष्ट उ. मा. वि. खुरई में  ओमकार कुशवाहा एवं पीएमश्री शास. उ. मा. वि. खिलमासा में  आकाश कुमार मटेल को दायित्व दिया गया है। मालथौन में शास. उत्कृष्ट उ. मा. वि. मालथौन में  विक्रम सिंह लोधी तथा सांदीपनि शास. उ. मा. वि. बांदरी में  विजय सिंह ठाकुर को प्रभारी नियुक्त किया गया है। राहतगढ़ में सांदीपनि शास. उ. मा. वि. राहतगढ़ में  नवीन राय एवं सांदीपनि शास. उ. मा. वि. नरयावली में  शेरसिंह लोधी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रहली में सांदीपनि शास. उ. मा. वि. कृंथि रहली में  विश्वेश्वर सिंह ठाकुर तथा सांदीपनि शास. उ. मा. वि. गढ़ाकोटा में  यशपाल पटेल को प्रभारी बनाया गया है। सागर विकासखंड में सांदीपनि शास. म. ला. वि. क्र. 1 सागर में  प्रकाश कुर्मी, शास. उ. मा. वि. बम्होरी बीका में श्रीमती सविता मिश्रा एवं शास. उ. मा. वि. परसोरिया में श्री दीपक खरे को दायित्व सौंपा गया है। शाहगढ़ में शास. उत्कृष्ट उ. मा. वि. शाहगढ़ में  प्रशांत जैन तथा शास. उ. मा. वि. दलपतपुर में  अरविंद साहू को अभिरक्षा केंद्र प्रभारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर  संदीप जी आर ने निर्देशित किया है कि प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, सुरक्षित संधारण एवं समय पर वितरण सुनिश्चित करते हुए शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कर परीक्षा कार्य को पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जाए।

Leave a Comment

स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

11 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित सागर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन और

थाना प्रभारी की हत्या के विरोध में कांग्रेस ने बनाई मानव श्रृंखला

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि, शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई और मृतक के परिजनों को एक करोड़ की सहायता देने की मांग   सागर खातेगांव

शहर के चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण, यातायात सुधारने विशेषज्ञ करेंगे सर्वे

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने ऑडिटोरियम, आवासीय कॉलोनी और छोटी झील घाट का किया निरीक्षण विजय निरंकारी/सागर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और

दिनांक 31 अक्टूम्बर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वी जन्म जयंती उदयपुर मैं बड़ी धूमधाम से मनाई गई

  रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत) आज 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जन्म जयंती उदयपुर में आम जनता के साथ सरदार वल्लभ