मेन्यू

लोड हो रहा है...

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की श्रुति शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीता प्रथम पुरस्कार

सागर

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग के फिजियोथेरेपी विंग में कार्यरत श्रुति शर्मा ने संस्थान का गौरव बढ़ाते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भुवनेश्वर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैनुअल थेरेपी कॉन्फ्रेंस 2026 में साइंटिफिक पोस्टर प्रस्तुति में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है।
मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जैन ने बताया कि स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुनर्वास प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान (SVNIRTAR), कटक द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया था। वर्तमान में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मरीजों के उच्च स्तरीय उपचार के साथ-साथ अनुसंधान एवं नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दिशा में श्रुति शर्मा एवं अर्चना वर्मा द्वारा फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में लगातार शोध कार्य किए जा रहे हैं, जो चिकित्सा जगत में नए बदलाव ला रहे हैं।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कॉलेज के डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर, अधीक्षक डॉ. राजेश जैन और आर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र चौबे ने विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए श्रुति शर्मा को हार्दिक बधाई दी है। यह सफलता न केवल विभाग के लिए गर्व की बात है, बल्कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की अनुसंधान और नवाचार में उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी मजबूती से दर्शाती है।

Leave a Comment

सागर में नमो नमो मोर्चा भारत वर्ष की विशेष बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

रिपोर्टर श्री राम साहू सागर। नमो नमो मोर्चा भारत वर्ष के संगठन विस्तार अभियान के तहत बुधवार को सागर जिले के मकरोनिया स्थित देव जगन्नाथ

सृजन संवाद’ में SP अनुराग सुजानिया ने छात्राओं को किया जागरूक, हेलमेट पहनने और कानून का पालन करने का दिया संदेश

सागर। सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद योजना’ के तहत बुधवार को सांदीपनी स्कूल में छात्राओं के लिए जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस

राजस्थान-हरियाणा सीमा पर अवैध पत्थर परिवहन का आरोप, ग्रामीणों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

  भारी वाहनों से सड़कें जर्जर, डीजल चोरी की घटनाओं पर भी उठे सवाल पाटन (रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत)। राजस्थान-हरियाणा सीमा क्षेत्र में कथित अवैध

नीमकाथाना में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, 80 फीट सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी

कपिल मूर्ति से पुलिया तक हटाया अतिक्रमण, आज खेतड़ी मोड़ से कपिल हॉस्पिटल तक होगी कार्रवाई; प्रभावितों ने मुआवजे और भेदभाव के लगाए आरोप  रिपोर्टर