मेन्यू

लोड हो रहा है...

रास्ता रोककर छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

सागर

दिनांक 12.01.2026 को थाना मोतीनगर में एक 25 वर्षीय फरियादिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 11.01.2026 की रात्रि लगभग 09:30 बजे, वह अपने भाई को लेने मोतीनगर चौराहे गई थी। वापस घर लौटते समय उसके घर के बाहर स्थित खाली मैदान में मोहल्ले का पुष्पेन्द्र पटेल पुरानी रंजिश के चलते उसका रास्ता रोककर बुरी नियत से हाथ पकड़ लिया। मना करने पर आरोपी द्वारा अश्लील गालियां दी गईं तथा जाते-जाते धमकी दी गई।
कुछ समय पश्चात आरोपी पुष्पेन्द्र पटेल, अपने दो साथियों गोपाल उर्फ गब्बर यादव एवं राहुल विश्वकर्मा के साथ फरियादिया के घर में जबरन घुस आया, उसका हाथ मरोड़कर मारपीट की तथा तीनों ने मिलकर जान से मारने की धमकी दी।
उक्त रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 74, 126(2), 331(6), 296(ए), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*आरोपी गिरफ्तार*

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया, जिसके परिणामस्वरूप दिनांक 13.01.2026 को निम्नलिखित आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया—
पुष्पेन्द्र पिता लाल सिंह पटेल, उम्र 29 वर्ष
गोपाल उर्फ गब्बर पिता दरयाब सिंह यादव, उम्र 24 वर्ष
राहुल पिता स्व. चेतराम विश्वकर्मा, उम्र 30 वर्ष
निवासीगण — बम्होरी रेंगुवा, सागर

*सराहनीय भूमिका*

इस सफल कार्यवाही में निम्न अधिकारी/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही—
निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत – थाना प्रभारी, मोतीनगर
उप निरीक्षक जयसिंह
सहायक उप निरीक्षक संतोषरानी
प्रधान आरक्षक बीरेन्द्र शर्मा
आरक्षक दीपक
आरक्षक अंचल
चालक मुकेश
मोतीनगर पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित अपराधों पर सख्त एवं त्वरित कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत