मेन्यू

लोड हो रहा है...

जीआरपी के हत्थे चढ़ा ट्रेन में चोरी करने वाला फोरेन रिटर्न चोर

भोपाल
जीआरपी भोपाल के हत्थे चढ़ा ट्रेन में चोरी करने वाला फोरेन रिटर्न बी टेक पास चोर 4 मामलो में सोने के आभूषण कीमती लगभग सात लाख का माल बरामद
आरोपी ऑनलाइन वेटिंग गेम की लत में पैसों की हार से आर्थिक तंगी में भोपाल आकर करने लगा ट्रेन में चोरी ।
सोने के मंगलसूत्र का पेंडल सोने के एक जोड झुमके सोने की दो चैन, सोने की दो लेडीस अंगूठी कुल कीमती लगभग सात लाख का किया माल बरामद ।
लखनऊ निवासी पुणे यूनिवर्सिटी से बी टेक पास एवं फोरेन रिटर्न है आरोपी ।

रेल इकाई भोपाल मे पंजीबद्ध चोरी के मामले मे  राहुल कुमार लोढ़ा पुलिस उ.पु.म.नि /(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल के कुशल मार्गदर्शन मे एवं श्रीमती नीतू सिंह डावर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल एवं रामस्नेही चौहान उप पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल द्वारा दिये निर्देशों के पालन मे थाना प्रभारी निरी. जहीर खान के कुशल नेतृत्व मे टीम गठित कर थाना जीआरपी भोपाल के अप.क्र 89/26 धारा 305 (C) बी.एन.एस मे मामले का खुलासा किया गया है। दिनांक 20-01-2026 को फरियादी अफशा बेगम उम्र 52 साल निवासी वजीरपुर आगरा ट्रेन 22222 राधजानी एक्स. से कोच ए-1 में आगरा से मुंबई की यात्रा के दौरान स्टेशन भोपाल पर उनके सिराहने रखा लेडीस पर्स कोई अज्ञात बदमाश नींद का फायदा उठाकर चोरी कर ले गया जिसके अन्दर एक सोने की चैन, एक जोड़ कान के झूमके, एक लेडीस अंगूठी, नगदी 35000/- रूपये एवं कागजात कुल कीमती 3 लाख 40 हजार जिसकी रिपोर्ट मुंबई पहुंच कर लिखाई गंभीर अपराध की सुचना पर से तत्काल रिपोर्ट पर से अपराध क्र. 89/26 धारा 305(सी) बीएनएस का पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया। दौराने विवेचना टीम गठित कर सीसीटव्ही फुटेज के आधार पर आरोपी को चिन्हित कर गठित टीम द्वारा लगातार आरोपी के द्वारा आने जाने के रोड मैप का सी सी टी व्ही से लगातार लगभग 200 कैमरों अवलोकन कर हुलिए के आधार पर आरोपी को गठित टीम द्वारा दिनांक 30-01-2026 को अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम पता प्रांजल दीक्षित पिता प्रभात दीक्षित उम्र-36 साल निवासी बी/28 देव स्थान लखनऊ (उ.प्र.) बताया एवं अपराध घटित करना स्वीकार करते हुए विभिन्न ट्रेनों में चोरी करना एवं उपरोक्त अपराध सहित कुल चार अपराधो का चोरी गया सोने के आभूषण बरामद करने एवं चोरी में प्राप्त नगद राशी ऑनलाइन गेमिंग में खर्च करना बताने पर से आरोपी को विधिवत न्यायालय पेश किया जाकर आरोपी का पुलिस रिमांड लिया जाकर आपराधिक पृष्टभूमि की तस्दीक एवं अपराध विवेचना जारी है आरोपी से जीआरपी भोपाल के चार मामलो में चोरी गये सोने के आभूषण कुल कीमती लगभग 7 लाख रूपये का मशरुका बरामद किया जाने में सफलता अर्जित की गई |

तरीका वारदात:- ट्रेन के एसी कोच से यात्रियों के पर्स चोरी करना |

आरोपी का नाम पता :- प्रांजल दीक्षित पिता प्रभात दीक्षित उम्र 36 साल निवासी बी/28 देव स्थान लखनऊ (उ.प्र.)

आपराधिक विवरण :-
क्र
अप0क्र0 धारा
थाना
1
89/26 धारा 305(सी) बीएनएस
जीआरपी भोपाल
2
20/26 धारा 305(सी) बीएनएस
जीआरपी भोपाल
3
1345/25 धारा 305(सी) बीएनएस
जीआरपी भोपाल
4
1402/25धारा 305(2) बीएनएस
जीआरपी भोपाल

सराहनीय भूमिका:- अपराधों की पतारसी में निरी0 जहीर खान, उप निरी.मिथलेश भारद्वाज, प्र.आर.285 राजेश शर्मा, प्र.आर.112 अनिल सिंह, आर.602 ब्रजेश कारपेंटर, आर.698 सचिन जाट थाना जीआरपी भोपाल की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत