मेन्यू

लोड हो रहा है...

जीवित व्यक्ति को मृत बताकर बनवाया मृत्यु प्रमाणपत्र निगमायुक्त ने एफ आई आर कराने के दिए निर्देश

सागर

नगर निगम कार्यालय में गलत तरीके से जीवित व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने पर निगमायुक्त  राजकुमार खत्री ने मृत्यु प्रमाण पत्र को निरस्त करते हुए संबंधित आवेदक के विरुद्ध जांचकर पुलिस में एफआईआर दर्ज करने की निर्देश दिए थे जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है तथा जांच उपरांत संबंधित आवेदक के विरुद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज की जाएगी।
स्वच्छता अधिकारी एवं पंजीयक जन्म मृत्यु शाखा  राजेश सिंह राजपूत ने बताया कि 5 दिसंबर 2023 को दीपा चढ़ार ने नगर निगम कार्यालय में आवेदन दिया था जिसमें उसने अपने पति कपिल कुमार चढार की मृत्यु दिनांक 13 नवंबर 2023 को होना बताया था, आवेदन के साथ संबंधित महिला ने समग्र आईडी आधार कार्ड भी संलग्न किए थे। जन्म मृत्यु शाखा द्वारा आवेदन को 6 दिसंबर 23 को पंजीकृत कर 7 दिसंबर 23 को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया था। गलत तरीके से बनवाये गये इस मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में कपिल कुमार चढार की बहन दीपा चढार निवासी ग्राम बंधा चढोरी तहसील घुवारा द्वारा सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई थी जिसको गंभीरता से लेते हुए निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री द्वारा जांच दल गठित कर जांच कराई गई जिसमें कपिल कुमार चढ़ार के जीवित रहते मृतक बताकर गलत तरीके से प्रमाण पत्र बनवाना पाया गया जिसे निगमायुक्त ने दिनांक 22 नवंबर 2024 को निरस्त करवाकर गोपालगंज थाना को संबंधित दोषियों के विरुद्ध जांच करने व पुलिस में एफआईआर कर वैधानिक कार्रवाई करने हेतु पत्र लिखा था, जिस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाली आवेदक का नाम दीपा चढ़ार है जिसने आवेदन में पत्नी बताया था और शिकायतकर्ता भी दीपा चढ़ार है जो कपिल कुमार चढार की बहन हैं।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत