मेन्यू

लोड हो रहा है...

कार से 47 पाव अंग्रेजी अवैध शराब सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

बंडा/सागर

पुलिस द्वारा अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बंडा अंतर्गत चौकी बरा पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई। दिनांक 05.07.2025 को चौकी प्रभारी बरा उप निरीक्षक अशोक उपाध्याय को स्टाफ के साथ गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक गुलाबी रंग की कार (MP 15 CA 0857) में अवैध अंग्रेजी शराब भरकर सिंग्रावन विजयपुरा से कंदवा करफ की ओर लाई जा रही है।

सूचना की तस्दीक हेतु राहगीर साक्षियों को तलब कर टीम द्वारा घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। कार में तीन व्यक्ति सवार मिले, जिनके नाम इस प्रकार हैं:

1. अंकित सिंह ठाकुर निवासी कर्रापुर, थाना बहेरिया 2. अजयपाल उर्फ कलू ठाकुर निवासी कर्रापुर, थाना बहेरिया 3. प्रशांत विश्वकर्मा निवासी सनमति नगर, कर्रापुर, थाना बहेरिया

कार की तलाशी लेने पर उसमें इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की 47 पाव अंग्रेजी शराब (कुल 8.460 लीटर, अनुमानित मूल्य ₹11,750/-) शीलबंद अवस्था में मिली। शराब रखने एवं परिवहन के संबंध में तीनों आरोपियों के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से उपरोक्त शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त गुलाबी रंग की मारुति सुजुकी ज़ेन स्टीलो कार (अनुमानित मूल्य ₹80,000/-) जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इस कार्यवाही में उप निरीक्षक अशोक उपाध्याय, आरक्षक सतवंत सिंह एवं आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत