मेन्यू

लोड हो रहा है...

संजीवनी क्लीनिक का निरीक्षण क्लीनिक के डॉक्टर अनुपस्थित, कार्रवाई के निर्देश

संवादाता विजय निरंकारी/सागर
कलेक्टर  संदीप जी.आर. ने संत रविदास वार्ड स्थित संजीवनी क्लीनिक का निरीक्षण किया, जहाँ मेडिकल ऑफिसर डॉ. महेश मीणा अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संजीवनी क्लिनिक में पर्याप्त दवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अनुपस्थित डॉक्टर को कारण बताओ नोट जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संजीवनी क्लिनिक समय पर खोलें और सभी डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ समय से उपस्थित रहें और संजीवनी क्लीनिक में आने वाले व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण करें और उनको पर्याप्त उपचार दें। उन्होंने निर्देश दिए की संजीवनी क्लीनिक में बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था एवं पेयजल की व्यवस्था की जाए। क्लीनिक में पर्याप्त रोशनी के लिए प्रकाश वस्था भी रहे। क्लीनिक में आने वाले सभी व्यक्तियों की जानकारी रजिस्टर पंजी में अंकित की जावे और उनका उचित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए।
स्थानीय नागरिकों ने शिकायत की कि शाम के समय क्लीनिक परिसर में असामाजिक तत्वों का जमाबड़ा होता है। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया कि क्लीनिक के चारों ओर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, क्लीनिक के पास स्थित नगर निगम का सामुदायिक भवन बंद अवस्था में पाया गया। कलेक्टर ने उसे तत्काल साफ कर खोलने तथा जनसुविधा के लिए उपयोग में लाने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत