मेन्यू

लोड हो रहा है...

नवागत संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी ने किया पदभार ग्रहण

विजय निरंकारी/सागर
राज्य शासन द्वारा सागर संभाग के नवनियुक्त संभागायुक्त अनिल सुचारी ने संभाग आयुक्त कार्यालय सागर में अपना पदभार ग्रहण किया। श्री सुचारी ने संभाग आयुक्त सागर संभाग का पदभार ग्रहण करने के पश्चात संभाग कार्यालय में पदस्थ विभिन्न प्रभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके प्रभागों और दायित्वों के विषय में जानकारी ली। नवागत संभाग आयुक्त ने संभाग आयुक्त कार्यालय के विभिन्न कक्षों का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

भारतीय प्रशासनिक सेवा 2006 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनिल सुचारी इसके पूर्व कलेक्टर विदिशा, एमडी पाठ्य पुस्तक निगम, सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल, अतिरिक्त सचिव ग्रह विभाग एवं परिवहन विभाग, कमिश्नर रीवा संभाग, कमिश्नर शहडोल संभाग, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के महत्वपूर्ण पदों में रहकर दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

कार्यभार ग्रहण के दौरान कलेक्टर संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल, अपर कमिश्नर पवन जैन जॉइंट कमिश्नर राजेश शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट समिति जुही गर्ग, एसडीएम श्रीमती अदिति यादव, एसडीएम अशोक सेन, अनुराग पटेरिया, ऑफिस अधीक्षक प्रेम नारायण चढ़ार, धीरेंद्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत