मेन्यू

लोड हो रहा है...

ब्लैक संडे के बाद तीन दिवसीय बैंक हड़ताल, काले कपड़ों में दिखे बैंककर्मी

 

सागर

बैंक कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को ‘ब्लैक संडे’ मनाते हुए काले कपड़े पहनकर काम किया। इस दौरान सागर की विभिन्न बैंक शाखाओं में अधिकारी और कर्मचारी काली पोशाक में नजर आए।

UFBU सागर यूनिट के अनुसार आगामी 28, 29 और 30 सितंबर को सागर यूनिट के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल में शामिल रहेंगे। हड़ताल के दौरान बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है।

हड़ताल के समर्थन में बैंक कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन एवं सभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारतीय स्टेट बैंक, सिविल लाइन शाखा के समक्ष सुबह 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।

UFBU सागर ने बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से हड़ताल और प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Comment

वर्षों से जलभराव की समस्या दूर करने की पहल, अजीतगढ़ में सफाई शुरू

दीपावली के बाद स्थायी समाधान का दावा, शाहपुरा-नीमकाथाना मार्ग पर राहगीरों को मिलेगी राहत की उम्मीद रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत अजीतगढ़। शाहपुरा-नीमकाथाना मुख्य सड़क

पाटन वन विभाग की कार्रवाई, अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

रात दो बजे दबिश देकर पकड़ा आयरन पत्थर का अवैध परिवहन, रेंजर रवि सिंह भाटी के कार्यकाल में पांचवीं बड़ी कार्रवाई रिपोर्टर : शिभू सिंह

अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई में सागर शहर के कॉलोनाइजरों के नाम नहीं, बीना-रहली और राहतगढ़ के 12 को नोटिस

कलेक्टर की कार्रवाई पर सवाल, सागर शहर में अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कार्रवाई का इंतजार विजय निरंकारी/सागर जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कलेक्टर

निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों की सौगात

नांदेड़-पानीपत मार्ग पर 21, 22, 27 और 28 अक्टूबर को होगा संचालन, बीना और रानी कमलापति स्टेशन पर सागर 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में