उदयपुर रिपोर्टर— शिंभू सिंह शेखावत
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए SOG के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी के कथित दलाल सज्जन कुमार को 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक मुकदमे में मदद करने की एवज में कथित तौर पर बड़ी रकम की मांग की जा रही थी।
ACB के अनुसार, आरोपी कथित रूप से एडिशनल एसपी के लिए रिश्वत की रकम लेने पहुंचा था। इसी दौरान ACB टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। मामले में रिश्वत की रकम और आरोपों से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
कार्रवाई ACB CI डॉ. सोनू शेखावत और ASP गोपाल स्वरूप मेवाड़ा की टीम ने की। कार्रवाई DIG डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में तथा DG गोविंद गुप्ता और ADG स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर की गई।




