मेन्यू

लोड हो रहा है...

वर्षों से जलभराव की समस्या दूर करने की पहल, अजीतगढ़ में सफाई शुरू

दीपावली के बाद स्थायी समाधान का दावा, शाहपुरा-नीमकाथाना मार्ग पर राहगीरों को मिलेगी राहत की उम्मीद

रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत

अजीतगढ़। शाहपुरा-नीमकाथाना मुख्य सड़क मार्ग पर बाइक शोरूम के पास वर्षों से बनी जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नगरपालिका प्रशासन ने सफाई अभियान शुरू किया है। गंदे पानी और कीचड़ के कारण वाहन चालकों तथा पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था।

नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश कुमावत ने पालिका प्रशासन के साथ मौके का निरीक्षण कर समस्या के समाधान की पहल की। इसके तहत टैंकरों से गंदा पानी निकलवाया गया और जेसीबी की मदद से सड़क किनारे नालों में जमा मिट्टी, कीचड़ व गंदगी हटाई गई। सफाई अभियान बुधवार को भी जारी रहा। सफाई मित्रों ने आसपास के क्षेत्र की सफाई की।

अध्यक्ष कुमावत ने बताया कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान दीपावली के बाद किया जाएगा। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 25 में रोडवेज बस स्टैंड की चारदीवारी के बाहर जमा कचरे को भी हटवाया गया।

नीमकाथाना मार्ग की बदहाली पर भी उठे सवाल

अजीतगढ़ में जलभराव की समस्या दूर करने की पहल से लोगों को राहत की उम्मीद जगी है। वहीं, शाहपुरा स्टेट हाईवे पर नीमकाथाना क्षेत्र में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर भी सुधार की अपेक्षा की जा रही है। लोगों को उम्मीद है कि अजीतगढ़ में शुरू हुई पहल की तरह नीमकाथाना क्षेत्र में भी सड़क और जलनिकासी की समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा।

Leave a Comment

वर्षों से जलभराव की समस्या दूर करने की पहल, अजीतगढ़ में सफाई शुरू

दीपावली के बाद स्थायी समाधान का दावा, शाहपुरा-नीमकाथाना मार्ग पर राहगीरों को मिलेगी राहत की उम्मीद रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत अजीतगढ़। शाहपुरा-नीमकाथाना मुख्य सड़क

पाटन वन विभाग की कार्रवाई, अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

रात दो बजे दबिश देकर पकड़ा आयरन पत्थर का अवैध परिवहन, रेंजर रवि सिंह भाटी के कार्यकाल में पांचवीं बड़ी कार्रवाई रिपोर्टर : शिभू सिंह

अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई में सागर शहर के कॉलोनाइजरों के नाम नहीं, बीना-रहली और राहतगढ़ के 12 को नोटिस

कलेक्टर की कार्रवाई पर सवाल, सागर शहर में अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कार्रवाई का इंतजार विजय निरंकारी/सागर जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कलेक्टर

निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों की सौगात

नांदेड़-पानीपत मार्ग पर 21, 22, 27 और 28 अक्टूबर को होगा संचालन, बीना और रानी कमलापति स्टेशन पर सागर 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में