मेन्यू

लोड हो रहा है...

सबके जीवन में एक अच्छा मित्र होना चाहिए-अविराज सिंह

बांदरी/सागर

भाजपा के युवा नेता  अविराज सिंह ने बांदरी क्षेत्र के शास. हाई स्कूल सागोनी, शास. माध्यमिक शाला रोंड़ा और स्व. श्रीमती मीरा दुबे शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजवांस के कार्यक्रमों में शामिल होकर निशुल्क साइकिल वितरित की।

युवा नेता अविराज सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं खुद 22 साल का हूँ। यानी हम सब युवा हैं। हम अपने देश के युवा नागरिक हैं और हमारे देश में 37 करोड़ युवा हैं यही हमारे देश की, दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है। इसीलिए हमारा देश लगातार विकास कर रहा है। असफलता जैसी कोई चीज़ नहीं होती। या तो आप जीतते हैं या सीखते हैं। यानी, ज़िंदगी में असफल होने जैसा कुछ नहीं होता। हम सबकी ज़िंदगी में एक सबसे अच्छा दोस्त ज़रूर होना चाहिए। इसकी वजह ये है कि आप अपने सच्चे दोस्त को जो चाहें बता सकते हैं जो चाहें शेयर कर सकते हैं। अगर आपका सच्चा दोस्त आपकी आलोचना भी करता है, तो आपको बुरा नहीं लगता। क्योंकि वो हमें हमारी कमियाँ बता रहा होता है। वो हमें बता रहा होता है कि हम क्या बेहतर कर सकते हैं। इसलिए सभी को सच्ची मित्रता करनी चाहिए। सफलता का दूसरा सिद्धांत संत कबीर की प्रार्थना है। “निंदक नियरे राखिये आंगन कुटी छवाये“ अर्थात, “अपने निंदक को हमेशा घर में सबसे अच्छा स्थान दें। इसके दो कारण हैं। हमें अपने आलोचक को अपने पास क्यों रखना चाहिए? पहला कारण यह है कि जो आलोचक आपकी आलोचना करता है, वह आपको आपकी कमियाँ बता रहा होता है। और दूसरा कारण यह है कि आपका निंदक आपको हर जगह जीवित रखता है। सफलता का तीसरा और महत्वपूर्ण तरीका है, युवा मित्रों, हमेशा अपने माता-पिता का सम्मान करें। क्योंकि हमारे माता-पिता ही चाहते हैं कि हम ज़िंदगी में आगे बढ़ें। हम ऊँचे पद पर पहुँचें, बड़ा कारोबार करें, अच्छी खेती करें, अच्छी नौकरी करें। हमारे माता-पिता ही चाहते हैं कि हम उनसे भी बेहतर बनें। एक ज़रूरी बात है, आपकी क्षमता का आकलन अंकों से नहीं किया जा सकता। हर व्यक्ति उसी क्षेत्र में आगे बढ़ता है जिसमें उसकी रुचि होती है, जिसमें उसे आनंद आता है, क्योंकि वो उस क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, जिसमें उनकी क्षमता और रुचि है। सफलता का पाँचवा सूत्र सबसे अच्छा सूत्र है। अगर कभी कोई आपसे कहे कि आप जीवन में आगे नहीं बढ़ सकते, तरक्की नहीं कर सकते, आप में कोई क्षमता नहीं है, तो उनसें कहिये पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त। हमें अपना रास्ता खुद बनाना अभी बहुत जीत बाकी है, अभी बहुत हार बाकी है पर अभी पूरी ज़िंदगी बाकी है ये तो बस किताब का एक पन्ना था, अब पूरी किताब बाकी है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बांदरी अनिल पाराशर, बीआरसी विजय सिंह ठाकुर, प्राचार्य लखनलाल विश्वकर्मा, सरपंच प्रतिनिधि अभिषेक चौबे सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 5.50 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा

16 से अधिक फर्जी फर्मों का खुलासा, 5.50 करोड़ से अधिक के ट्रांजेक्शन का पता; दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी सागर साइबर अपराध

NH-52 पर भीषण सड़क हादसा, टैंकर ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मारी टक्कर

रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत चौमूं, जयपुर। चौमूं क्षेत्र में NH-52 पर रामपुरा पुलिया के पास शुक्रवार अलसुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक टैंकर

बीना में पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, 110 लीटर अवैध शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

बीना। अपराधों की रोकथाम और अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीना पुलिस ने विगत रात्रि कॉम्बिंग गश्त के

सोशल मीडिया पर मानहानिकारक पोस्ट को लेकर हाईकोर्ट सख्त, भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री हटाने के निर्देश

सागर पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और प्रकाशनों को लेकर दायर मानहानि मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने