मेन्यू

लोड हो रहा है...

350 पाव (63 लीटर) देशी मसाला शराब एवं कार जप्त आरोपी गिरफ्तार

सागर

दिनांक 24.08.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित कर रजौआ रोड, बालाजी मंदिर के आगे घेराबंदी की गई। कुछ समय बाद संदिग्ध कार क्रमांक एमपी 04 एचसी 5543 (होंडा सेन्ट्रो) आती दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर कार सवार भागने लगे, जिनमें से एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया, जबकि कार में बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकित पिता मुकेश जैन, उम्र 31 वर्ष, निवासी चंपाबाग सागर बताया।

समक्ष गवाहन कार की तलाशी लेने पर डिक्की से 07 कार्टून में 350 पाव (63 लीटर) देशी मसाला शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹35,000/- आंकी गई। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त कार की कीमत लगभग ₹1,00,000/- है। कुल मिलाकर ₹1,35,000/- की संपत्ति जप्त की गई। आरोपी से शराब रखने एवं परिवहन का लाइसेंस मांगा गया, जो वह प्रस्तुत नहीं कर सका।

आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर मौके से अवैध शराब एवं कार जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

 

Leave a Comment

अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई में सागर शहर के कॉलोनाइजरों के नाम नहीं, बीना-रहली और राहतगढ़ के 12 को नोटिस

कलेक्टर की कार्रवाई पर सवाल, सागर शहर में अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कार्रवाई का इंतजार विजय निरंकारी/सागर जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कलेक्टर

निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों की सौगात

नांदेड़-पानीपत मार्ग पर 21, 22, 27 और 28 अक्टूबर को होगा संचालन, बीना और रानी कमलापति स्टेशन पर सागर 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में

नीमकाथाना में मच्छरों का प्रकोप, फॉगिंग और सर्वे नहीं होने से लोग परेशान

डेंगू-मलेरिया के खतरे के बीच चिकित्सा विभाग और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। शहर में मच्छरों का

पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी, नियमित प्राणायाम और व्यायाम करें बालिकाएं : डॉ. जी.एस. तंवर

गणेश्वर में संभाग स्तरीय बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का सम्मान समारोह आयोजित रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। निकटवर्ती ग्राम गणेश्वर स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत