मेन्यू

लोड हो रहा है...

आरके पैथोलॉजी लैब सील: गलत रिपोर्ट की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई

सागर
बंडा में कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देश पर बंडा के प्रभारी बीएमओ डॉ. प्रदीप सरवरिया ने अपनी जांच टीम के साथ सागर-बंडा रोड स्थित आरके पैथोलॉजी लैब की जांच कर उसे सील कर दिया।
ज्ञातव्य है कि बंडा के कांटी निवासी पीड़ित ब्रज सिंह लोधी की पुत्री ने आरके पैथोलॉजी लैब पर खून की जांच कराई थी, जहां जांच करने पर 19 हजार 500 प्लेटलेट्स काउंट प्राप्त हुए। रिपोर्ट में प्लेटलेट्स कम पाए जाने पर परिजनों ने संदेहवश सागर स्थित निजी सागर पैथोलॉजी लैब पर दोबारा जांच कराई, जहां रिपोर्ट प्लेटलेट्स काउंट 248000 आए।
रिपोर्ट में गड़बड़ी सामने आने पर पीड़ित परिवार ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर संदीप जी.आर. ने सीएमएचओ को जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए। जांच के बाद बंडा बीएमओ ने कार्रवाई करते हुए उक्त पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया।
जांच के दौरान माइक्रो पिपेट, रिकॉर्ड रजिस्टर, सैंपल वायल जब्त किए गए। हालांकि, जिस मशीन से मरीज की जांच की गई थी, वह मशीन संचालक द्वारा टेस्टिंग के लिए भोपाल भेज दी गई थी, जिसके कारण उसे जब्त नहीं किया जा सका। जांच में यह भी पाया गया कि लैब किसी भी डॉक्टर की निगरानी में संचालित नहीं की जा रही थी। जब्ती और पंचनामा की कार्रवाई के बाद लैब को सील किया गया।

Leave a Comment

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 5.50 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा

16 से अधिक फर्जी फर्मों का खुलासा, 5.50 करोड़ से अधिक के ट्रांजेक्शन का पता; दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी सागर साइबर अपराध

NH-52 पर भीषण सड़क हादसा, टैंकर ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मारी टक्कर

रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत चौमूं, जयपुर। चौमूं क्षेत्र में NH-52 पर रामपुरा पुलिया के पास शुक्रवार अलसुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक टैंकर

बीना में पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, 110 लीटर अवैध शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

बीना। अपराधों की रोकथाम और अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीना पुलिस ने विगत रात्रि कॉम्बिंग गश्त के

सोशल मीडिया पर मानहानिकारक पोस्ट को लेकर हाईकोर्ट सख्त, भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री हटाने के निर्देश

सागर पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और प्रकाशनों को लेकर दायर मानहानि मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने