मेन्यू

लोड हो रहा है...

आवारा पशुओं पर कार्रवाई या सिर्फ अभियान का दिखावा? कटरा बाजार से पशु पकड़कर निगम ने फिर निभाई औपचारिकता!

सड़कें पशुओं के हवाले, निगम कार्रवाई के नाम पर पकड़ने और भेजने तक सीमित; स्थायी समाधान पर अब भी सवाल

सागर। शहर के बाजारों और मुख्य सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा कोई नई समस्या नहीं है। नागरिक रोजाना इन पशुओं के बीच से रास्ता तलाशते हैं, वाहन चालक दुर्घटना के खतरे से जूझते हैं और दुकानदार बाजार में फैलने वाली गंदगी से परेशान रहते हैं। जब समस्या पुरानी है, तो समाधान हर बार नया अभियान बनकर क्यों सामने आता है?

नगर निगम की टीम ने कटरा बाजार से आवारा पशुओं को पकड़कर हफसिली स्थित कांजी हाउस भेजने की कार्रवाई की। निगमायुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश पर अभियान चलाया गया और एक बार फिर पशुपालकों से अपने पशुओं को खुला न छोड़ने की अपील की गई। लेकिन सवाल यह है कि क्या पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस भेज देना ही नगर निगम की जिम्मेदारी का अंतिम पड़ाव है?

कटरा बाजार में कार्रवाई हुई, पशु पकड़े गए, निर्देश जारी हुए और अपील भी दोहरा दी गई। मगर शहर की सड़कों पर पशुओं का कब्जा खत्म करने के लिए क्या कोई स्थायी रणनीति है? पशुओं को पकड़ने के बाद उनकी पहचान, पशुपालकों पर कार्रवाई, जुर्माने की वसूली और दोबारा सड़क पर पशु छोड़ने वालों की निगरानी कितनी प्रभावी है, यह सार्वजनिक होना चाहिए।

हर बार पशुओं को पकड़ने की खबर सामने आती है, लेकिन शहरवासियों की परेशानी जस की तस बनी रहती है। यदि पशुपालकों को पता है कि पशु सड़क पर छोड़ने के बाद कभी-कभार निगम की टीम उन्हें पकड़ लेगी और फिर मामला वहीं ठंडा पड़ जाएगा, तो इस व्यवस्था से समस्या पर कितना अंकुश लगेगा?

नगर निगम से सवाल

क्या आवारा पशुओं को पकड़ने का कोई नियमित और समयबद्ध अभियान है या कार्रवाई शिकायतों के बाद ही होती है?

पकड़े गए पशुओं के मालिकों की पहचान कर कितने लोगों पर जुर्माना लगाया गया?

कितने पशु बार-बार सड़कों पर छोड़े जा रहे हैं और ऐसे पशुपालकों पर क्या कार्रवाई हुई?

कटरा बाजार के अलावा शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की क्या योजना है?

क्या निगम केवल पशु पकड़ने तक सीमित रहेगा या सड़कों को पशुमुक्त बनाने की जवाबदेही भी तय होगी?

शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए अभियान जरूरी है, लेकिन अभियान से ज्यादा जरूरी उसका परिणाम है। पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस भेजना तात्कालिक राहत हो सकती है, स्थायी समाधान नहीं।

 

Leave a Comment

आवारा पशुओं पर कार्रवाई या सिर्फ अभियान का दिखावा? कटरा बाजार से पशु पकड़कर निगम ने फिर निभाई औपचारिकता!

सड़कें पशुओं के हवाले, निगम कार्रवाई के नाम पर पकड़ने और भेजने तक सीमित; स्थायी समाधान पर अब भी सवाल सागर। शहर के बाजारों और

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें अनदेखी की तो कटेगा अधिकारी का एक दिन का वेतन

  जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और पेंशन प्रकरणों में देरी बर्दाश्त नहीं, नामांतरण-बंटवारा के लंबित मामलों पर कलेक्टर सख्त सागर कलेक्टर ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और

सुलेखा चौरसिया और प्रो. डॉ. मनविंदर सिंह पाहवा के ब्लॉकचेन नवाचार को जर्मनी में पेटेंट

पामाखेड़ी की बेटी और सागर के शिक्षाविद् की संयुक्त उपलब्धि, स्वचालित लेखांकन प्रणाली को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता सागर। सागर के डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के

शहर के कैमरों ने पकड़ा हत्यारे का सुराग, 24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश

सागर। कैंट थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का सागर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 62 वर्षीय आरोपी