मेन्यू

लोड हो रहा है...

राजकीय महाविद्यालय पाटन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत

पाटन। राजकीय महाविद्यालय पाटन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटवाने और व्यक्तिगत विवरण में संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की वरिष्ठ संकाय सदस्य किरण यादव ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए पात्र युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन ज्योति शर्मा ने किया।

मुख्य वक्ता बीएलओ रमेश चंद गुर्जर एवं बीएलओ समन्वयक शंभू दयाल स्वामी ने मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई। रमेश चंद गुर्जर ने फॉर्म-6, 7 एवं 8 के उपयोग की जानकारी देते हुए बताया कि इन फॉर्मों के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटवाने तथा आवश्यक संशोधन करवाने की प्रक्रिया पूरी की जाती है।

कार्यक्रम के अंत में शंभू दयाल स्वामी ने विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय स्टाफ को मतदाता शपथ दिलाई। साथ ही फॉर्म-6 को ऑफलाइन भरने की प्रक्रिया समझाते हुए सभी से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहायक आचार्य सरोज गुर्जर एवं रितु शर्मा का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई में सागर शहर के कॉलोनाइजरों के नाम नहीं, बीना-रहली और राहतगढ़ के 12 को नोटिस

कलेक्टर की कार्रवाई पर सवाल, सागर शहर में अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कार्रवाई का इंतजार विजय निरंकारी/सागर जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कलेक्टर

निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों की सौगात

नांदेड़-पानीपत मार्ग पर 21, 22, 27 और 28 अक्टूबर को होगा संचालन, बीना और रानी कमलापति स्टेशन पर सागर 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में

नीमकाथाना में मच्छरों का प्रकोप, फॉगिंग और सर्वे नहीं होने से लोग परेशान

डेंगू-मलेरिया के खतरे के बीच चिकित्सा विभाग और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। शहर में मच्छरों का

पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी, नियमित प्राणायाम और व्यायाम करें बालिकाएं : डॉ. जी.एस. तंवर

गणेश्वर में संभाग स्तरीय बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का सम्मान समारोह आयोजित रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। निकटवर्ती ग्राम गणेश्वर स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत