मेन्यू

लोड हो रहा है...

कचरा गाड़ी के नाम पर वसूली का खेल! निगम ने FIR के दिए निर्देश

सात वार्डों में रुपए मांगने की शिकायत, निगम ने कहा—अनधिकृत व्यक्ति को एक रुपया भी न दें

सागर। शहर में कचरा संग्रहण के नाम पर नागरिकों से रुपए मांगने का मामला सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन सख्त हो गया है। शिवाजी नगर, तिली, बाघराज, काकागंज, पंतनगर, लक्ष्मीपुरा और केशवगंज वार्डों में अज्ञात व्यक्ति द्वारा कचरा गाड़ी के नाम पर राशि मांगने की शिकायतें मिली हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने संबंधित अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

निगम प्रशासन ने साफ किया है कि कचरा संग्रहण व्यवस्था के नाम पर कोई अनधिकृत व्यक्ति राशि मांगता है तो उसे भुगतान न करें। नागरिक ऐसी किसी भी मांग की तत्काल नगर निगम को सूचना दें, ताकि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

कचरा गाड़ी प्रबंधक फिरोज खान ने भी स्पष्ट किया कि कचरा गाड़ी के नाम पर रुपए मांगने वाला व्यक्ति सागर एम.एस.डब्ल्यू. सॉल्यूशंस प्रा. लि. का कर्मचारी नहीं है। कंपनी की ओर से किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को राशि लेने की अनुमति नहीं दी गई है।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति कचरा संग्रहण या कंपनी के नाम पर रुपए मांगता है तो उसकी सूचना 9111016108, 9111016104 एवं 9111016153 पर दें। निगम का कहना है कि नागरिकों से होने वाली संभावित धोखाधड़ी रोकने के लिए शिकायत मिलने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई में सागर शहर के कॉलोनाइजरों के नाम नहीं, बीना-रहली और राहतगढ़ के 12 को नोटिस

कलेक्टर की कार्रवाई पर सवाल, सागर शहर में अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कार्रवाई का इंतजार विजय निरंकारी/सागर जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कलेक्टर

निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों की सौगात

नांदेड़-पानीपत मार्ग पर 21, 22, 27 और 28 अक्टूबर को होगा संचालन, बीना और रानी कमलापति स्टेशन पर सागर 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में

नीमकाथाना में मच्छरों का प्रकोप, फॉगिंग और सर्वे नहीं होने से लोग परेशान

डेंगू-मलेरिया के खतरे के बीच चिकित्सा विभाग और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। शहर में मच्छरों का

पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी, नियमित प्राणायाम और व्यायाम करें बालिकाएं : डॉ. जी.एस. तंवर

गणेश्वर में संभाग स्तरीय बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का सम्मान समारोह आयोजित रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। निकटवर्ती ग्राम गणेश्वर स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत