मेन्यू

लोड हो रहा है...

पाटन सीएचसी में रक्तदान शिविर, 271 यूनिट रक्त संग्रहित

रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत

नीमकाथाना। पाटन कस्बे के श्री मूलचंद दीवान राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं जिलाध्यक्ष रामरतन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। जयपुर से आई रक्त संग्रहण टीम ने शिविर में कुल 271 यूनिट रक्त संग्रहित किया।

शिविर में युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। रक्तदाताओं को आयोजक टीम की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित यादव ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान समाजसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर जीवनरक्षक रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। सपा नेता रामरतन यादव ने कहा कि रक्तदान महादान है और स्वस्थ लोगों को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर पाटन सरपंच एवं ग्राम पंचायत प्रशासक मनोज चौधरी, डॉ. विजय कुमावत, डॉ. सुनील कुमार, नर्सिंग ऑफिसर मुकेश कुमार यादव, हरिकिशन राव, महेंद्र यादव, दशरथ सिंह राजपूत, प्रेम सिंह तंवर सहित जनप्रतिनिधि,चिकित्सा कर्मी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत