मेन्यू

लोड हो रहा है...

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में किया ध्वजारोहण

सागर

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सागर स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित परिसर में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सागर कलेक्टर एवं बैंक की प्रशासक श्रीमती प्रतिभा पाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।ध्वजारोहण के पश्चात अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन कर तिरंगे को नमन किया।

 

समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बैंक से जुड़े किसानों एवं आम नागरिकों को पारदर्शी, त्वरित और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

 

उन्होंने बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया। समारोह में बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सुलेखा चौरसिया और प्रो. डॉ. मनविंदर सिंह पाहवा के ब्लॉकचेन नवाचार को जर्मनी में पेटेंट

पामाखेड़ी की बेटी और सागर के शिक्षाविद् की संयुक्त उपलब्धि, स्वचालित लेखांकन प्रणाली को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता सागर। सागर के डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के

शहर के कैमरों ने पकड़ा हत्यारे का सुराग, 24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश

सागर। कैंट थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का सागर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 62 वर्षीय आरोपी

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर