मेन्यू

लोड हो रहा है...

ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए हरिसिंह गैनण को मिला ACB का सर्वोच्च सम्मान

रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत
जयपुर। एसीबी जयपुर में पदस्थापित हरिसिंह गैनण को 15 अगस्त को आयोजित एसीबी राजस्थान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विभाग के सर्वोच्च सम्मान “महानिदेशक डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान एसीबी के महानिदेशक श्री गोविंद गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया।
हरिसिंह गैनण को यह प्रतिष्ठित सम्मान विभाग में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ किए गए कार्यों के लिए दिया गया है। नीमकाथाना तहसील के ग्राम सिरोही निवासी गैनण एक साधारण किसान परिवार से आते हैं।
गैनण को विद्यार्थी जीवन से ही सरकारी कार्यालयों में आमजन को अपने वैध एवं जायज कार्य करवाने में होने वाली परेशानियों का अनुभव रहा है। इसी अनुभव ने उनके मन में यह संकल्प पैदा किया कि एक दिन ऐसा आए, जब किसी भी सरकारी कार्यालय में आम नागरिक को अपना जायज काम करवाने के लिए रिश्वत या सिफारिश की आवश्यकता न पड़े।
इसी भावना के साथ वे एसीबी में कार्य करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। गैनण विभाग की कई बड़ी ट्रैप कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति तथा पद के दुरुपयोग से संबंधित प्रकरणों में शामिल रहे हैं।
उनकी मेहनत, लगन, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए पूर्व में भी उन्हें विभाग की ओर से नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं। अब एसीबी के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होकर उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ अपने गांव और क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित किया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद हरिसिंह गैनण ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों एवं परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना ही उनका उद्देश्य है।

Leave a Comment

सुलेखा चौरसिया और प्रो. डॉ. मनविंदर सिंह पाहवा के ब्लॉकचेन नवाचार को जर्मनी में पेटेंट

पामाखेड़ी की बेटी और सागर के शिक्षाविद् की संयुक्त उपलब्धि, स्वचालित लेखांकन प्रणाली को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता सागर। सागर के डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के

शहर के कैमरों ने पकड़ा हत्यारे का सुराग, 24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश

सागर। कैंट थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का सागर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 62 वर्षीय आरोपी

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर