सागर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सागर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कैंट थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 20 किलो 356 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 80 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गांजा और मोटरसाइकिल सहित कुल करीब 3 लाख 60 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया गया।
पुलिस के अनुसार 16 अगस्त को कैंट थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति रेलवे स्टेशन रोड से फोरलेन होते हुए भैंसा बायपास की ओर अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने राठौर बंगला, कैंट के पास घेराबंदी कर संदिग्धों को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 20 किलो 356 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP 15 ZH 2945 भी जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपए है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ पिता अमरसिंह अहिरवार (21), निवासी ग्राम तालचिरी, थाना गोपालगंज, सागर और प्रिंस पिता राजू अहिरवार (19), निवासी बिल्थरे मोहल्ला, गौरझामर, सागर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक कैंट थाना पुलिस ने दो दिन पहले भी 2 किलो 272 ग्राम गांजा बरामद कर कार्रवाई की थी। पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सुलेखा चौरसिया और प्रो. डॉ. मनविंदर सिंह पाहवा के ब्लॉकचेन नवाचार को जर्मनी में पेटेंट
पामाखेड़ी की बेटी और सागर के शिक्षाविद् की संयुक्त उपलब्धि, स्वचालित लेखांकन प्रणाली को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता सागर। सागर के डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के



