मेन्यू

लोड हो रहा है...

WE क्लब सागर प्रगति का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता एवं गरिमा के साथ संपन्न

सागर

द एसोसिएशन ऑफ क्लब्स ऑफ इंडिया, डिस्ट्रिक्ट 323G2, रीजन 2 के अंतर्गत WE क्लब सागर प्रगति द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं भव्यता के साथ श्रीमती वंदना केसरवानी के निवास पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती शशि साहू ने की तथा सभा प्रारंभ होने की घोषणा की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला संस्थापक एवं शपथ विधि अधिकारी डॉ. वंदना गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि नम्रता फुसकेले एवं वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट विनीता केसरवानी ने अपने संबोधन में सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए क्लब की सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

नई कार्यकारिणी में कंचन गुप्ता को अध्यक्ष, सुनीला केसरवानी को सचिव एवं रंजीता को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। साथ ही अन्य सदस्यों को भी विभिन्न पदों पर मनोनीत कर सम्मानित किया गया।

समारोह में सभी सदस्यों का माला एवं पौधा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। ध्वज वंदना अलका केसरवानी द्वारा तथा स्वागत गीत संध्या केसरवानी एवं सीमा गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगीत एवं वंदे मातरम् के साथ विश्व शांति हेतु मौन रखकर कार्यक्रम का समापन किया गया। शशि साहू द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान लकी ड्रॉ एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन भी हुआ, जिसमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रेम, सौहार्द और नई ऊर्जा से परिपूर्ण यह समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Comment

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर

जूना अखाड़े में हनुमान जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

वाराणसी/रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की ओर से हनुमान घाट स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में शनिवार को वार्षिक हनुमान

स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

11 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित सागर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन और