रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत
जयपुर। सर्व समाज सेवा समिति द्वारा जेके लोन ब्लड बैंक में मानव सेवा का सराहनीय कार्य करते हुए रक्तदाताओं की सुविधा के लिए 05 पानी के कैंपर एवं 01 मिल्टन इनर स्टेनलेस स्टील इंसुलेटेड थर्मल जग प्रदान किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है और जल ही जीवन है।”
समिति के डॉ. अशोक दुबे ने बताया कि रक्तदान मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। वहीं भीषण गर्मी में शीतल जल उपलब्ध करवाना भी जनहित का महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविरों के आयोजन के साथ रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करना और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना सामाजिक संगठनों की जिम्मेदारी है।
जेके लोन ब्लड बैंक के डॉ. अंकित शर्मा (एमओआईसी) ने थैलेसीमिया मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों और आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की लगातार आवश्यकता रहती है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने नियमित रक्तदान को स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी बताया।
इस अवसर पर डॉ. सुनीता, रतन लाल सैनी, अजय बराला, सुरेश सैनी, ज्ञान प्रकाश सहित समिति के सदस्य रामचंद्र सैनी, संदीप बानूड़ा, राजेश भट्ट, दीपक मिश्रा, नरेश शर्मा (जयपुर एजुकेशन सेंटर), विवेक शर्मा (नर्सिंग ऑफिसर), राजेंद्र उपाध्याय, राहुल, विनोद, अवध शर्मा एवं डॉ. अशोक दुबे उपस्थित रहे।
समिति ने संदेश दिया कि रक्तदान कर जीवन बचाना और शीतल जल उपलब्ध कराकर प्यास बुझाना, दोनों ही मानवता की सच्ची सेवा के श्रेष्ठ उदाहरण हैं।




