रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत
श्रीडूंगरगढ़। पंचायत समिति भवन में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा की जनसुनवाई के दौरान ट्रोमा सेंटर की मांग को लेकर भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) नेता विवेक माचरा के बीच तीखी बहस हो गई।
जनसुनवाई के दौरान विवेक माचरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर बनाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। हाल ही में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत के बाद इस मांग को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला।
इस पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि आश्वासन जुलाई 2025 में दिया गया था, ऐसे में ढाई साल होने का सवाल ही नहीं उठता। इस दौरान मौजूद एक किसान ने कहा कि एक वर्ष का समय तो बीत चुका है। इस पर विधायक की टिप्पणी के बाद माहौल गरमा गया और विवेक माचरा सहित अन्य लोग विरोध करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हस्तक्षेप कर विवेक माचरा को पीछे हटाया।
मौके पर मौजूद कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने स्थिति को शांत कराते हुए कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में हुए हादसे से सभी दुखी हैं। ट्रोमा सेंटर की स्थापना के लिए प्रयास जारी हैं तथा श्रीडूंगरगढ़ सहित लूणकरनसर क्षेत्र में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने जल्द ही ट्रोमा सेंटर शुरू करने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि हाल ही में मुकाम धाम दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के छह लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जबकि एक तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसका इलाज बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में चल रहा है।
इस बीच 11 जून को पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के बयान को लेकर भी राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। इस बयान पर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताते हुए मंत्री से माफी और इस्तीफे की मांग की थी।

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?
पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम



