मेन्यू

लोड हो रहा है...

गोपालगंज में चाकूबाजी व मारपीट के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

सागर

 जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र में हुए गंभीर मारपीट और चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 मार्च 2026 की शाम करीब 7 बजे बड़ौदियाना मोहल्ला, शनिचरी क्षेत्र में फरियादी अपने साथियों के साथ मौजूद था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
आरोप है कि सोनू उर्फ नूर मोहम्मद और उसके साथियों ने फरियादी पक्ष के साथ गाली-गलौज करते हुए चाकू और डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के संबंध में गोपालगंज थाने में अपराध क्रमांक 138/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 110, 296(ए), 115(2), 118(1), 351(2), 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस ने मामले में कुल 5 आरोपियों की पहचान की थी, जिनमें से सोनू उर्फ नूर मोहम्मद और इसरार खान को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। वहीं, सोमवार को इरशाद खान और राजा उर्फ नूरुल हुसैन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। शेष एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना गोपालगंज पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें निरीक्षक घनश्याम शर्मा, उप निरीक्षक नीरज जैन सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने सक्रिय योगदान दिया।

Leave a Comment

लोकसभा में उठी सागर में एयरपोर्ट की मांग, सांसद वानखेड़े ने नागरिक उड्डयन मंत्री को सौंपा ज्ञापन”

सागर में हवाई अड्डे की मांग लोकसभा में गूंजी, सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने उठाया मुद्दा सागर, सागर लोकसभा क्षेत्र में हवाई अड्डे की

सागर को बनेगा रोड कनेक्टिविटी हब, NHAI मुख्यालय में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने उठाए अहम मुद्दे

NHAI मुख्यालय में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सागर, नई दिल्ली स्थित NHAI मुख्यालय, द्वारका में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े

हत्या के प्रयास के मामले में गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार

गढ़ाकोटा थाना गढ़ाकोटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 12 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को

अनुज परिहार बने विहिप बजरंगदल के प्रांत बल उपासना प्रमुख

कटनी में आयोजित दो दिवसीय बैठक में मिली नई जिम्मेदारी, महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों की रही सहभागिता नरसिंहपुर/कटनी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल की दो