मेन्यू

लोड हो रहा है...

डायल-112 टीम की तत्परता से 04 वर्षीय मासूम सुरक्षित परिजनों से मिली

सागर

पुलिस अधीक्षक  विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लोकेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले में आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु निरंतर संवेदनशील एवं त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना मोतीनगर क्षेत्र में डायल-112 टीम द्वारा मानवीय संवेदनशीलता एवं तत्परता का उत्कृष्ट परिचय देते हुए एक 04 वर्षीय मासूम बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया गया।

दिनांक 05/04/2026 को रात्रि लगभग 09:00 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल से सूचना प्राप्त हुई कि थाना मोतीनगर क्षेत्र अंतर्गत शांति नगर आईटीआई के पास एक 04 वर्षीय बालिका अकेली भटकती हुई मिली है, जिसे तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

सूचना मिलते ही डायल-112 एफआरव्ही वाहन को मौके के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक संतोष पटेल एवं पायलट ललित दीवान ने बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लिया एवं उसे भरोसा दिलाकर शांत कराया।

इसके उपरांत टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आसपास क्षेत्र में सघन तलाश एवं पूछताछ की गई। समीप ही चल रहे एक विवाह कार्यक्रम में जानकारी जुटाने पर बच्ची के परिजन मिल गए। बालिका द्वारा पहचान एवं आवश्यक सत्यापन उपरांत उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बालिका अपने परिजनों के साथ विवाह समारोह में आई थी, जहां से अनजाने में कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलकर रास्ता भटक गई थी।
बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने भावुक होकर डायल-112 सेवा एवं सागर पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा पुलिस की तत्परता की सराहना की।

*सागर पुलिस की अपील:*
सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें, जिससे इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर सूचना दें — सागर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है।

Leave a Comment

स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

11 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित सागर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन और

थाना प्रभारी की हत्या के विरोध में कांग्रेस ने बनाई मानव श्रृंखला

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि, शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई और मृतक के परिजनों को एक करोड़ की सहायता देने की मांग   सागर खातेगांव

शहर के चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण, यातायात सुधारने विशेषज्ञ करेंगे सर्वे

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने ऑडिटोरियम, आवासीय कॉलोनी और छोटी झील घाट का किया निरीक्षण विजय निरंकारी/सागर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और

दिनांक 31 अक्टूम्बर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वी जन्म जयंती उदयपुर मैं बड़ी धूमधाम से मनाई गई

  रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत) आज 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जन्म जयंती उदयपुर में आम जनता के साथ सरदार वल्लभ