मेन्यू

लोड हो रहा है...

जान से मारने की धमकी देने वाले 1000 के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर
थाना मोतीनगर क्षेत्रांतर्गत घटित एक गंभीर प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे ₹1000 के इनामी आरोपी को मोतीनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

दिनांक 31.05.2024 को फरियादी संतोष पिता स्व. बाबूलाल जैन, उम्र 57 वर्ष, निवासी शास्त्री वार्ड, सागर द्वारा थाना मोतीनगर में रिपोर्ट लेख कराई गई कि दिनांक 30.05.2024 को रात्रि लगभग 11.00 बजे आदर्श गार्डन में आरोपी अंकित तिवारी, निवासी ईतवारी टोरी, सागर द्वारा चौकीदार से गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसों की मांग की गई एवं फरियादी तथा उनके पुत्र लकी जैन एवं यश जैन को जान से मारने की धमकी दी गई। फरियादी के अनुपस्थित रहने के दौरान आरोपी द्वारा फोन के माध्यम से भी लगातार गाली-गलौज व धमकियां दी गईं।

अगले दिन दिनांक 31.05.2024 को आरोपी पुनः आदर्श गार्डन के गेट पर आया और फरियादी से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पैसों की मांग की तथा पैसे नहीं देने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। उक्त रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध धारा 294, 327, 506 भा.दं.वि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी अंकित तिवारी घटना दिनांक से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से  पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर ₹1000/- का इनाम घोषित किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों में मोतीनगर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना तंत्र को सक्रिय कर, वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए फरार इनामी आरोपी अंकित पिता बाबूलाल तिवारी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ईतवारी टोरी, सागर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया, पश्चात उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। निरीक्षक जसवंत राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर सहायक उप निरीक्षक राकेश भट्ट, प्रधान आरक्षक नदीम शेख,आरक्षक राहुल  रहे।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत