मेन्यू

लोड हो रहा है...

नगर निगम की सख्त कार्रवाई जारी तालाबंदी स्कूल से पैसा जमा कराया

संपत्तिकर एवं जलकर की बकाया राशि जमा न करने पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई जारी

सागर
नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार बकायाकरों की वसूली को लेकर नगर निगम द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नगर निगम की टीम ने संपत्तिकर की बकाया राशि जमा न करने पर जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरव्याऊ की 5 लाख रुपए की बकाया राशि जमा न करने पर तालाबंदी की कार्रवाई की गई।
नगर निगम द्वारा जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरव्याऊ पर लगभग 5 लाख रुपए का संपत्तिकर बकाया था। बकाया राशि की बार-बार सूचना एवं नोटिस दिए जाने के बावजूद भुगतान नहीं किए जाने पर निगम टीम द्वारा तालाबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान संबंधित संस्था द्वारा मौके पर ही 2 लाख 50 हजार रुपए की बकाया राशि जमा कराई गई, जबकि शेष राशि शीघ्र जमा करने का आश्वासन दिया गया।
नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने नागरिकों, शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों से अपील करते हुए कहा कि संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क तथा दुकानों के किराये की बकाया राशि समय-सीमा में अनिवार्य रूप से जमा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर विकास कार्यों एवं नागरिक सुविधाओं के संचालन हेतु करों की वसूली आवश्यक है, इसलिए बकायादारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। समय पर भुगतान कर निगम प्रशासन को सहयोग प्रदान करें, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय कार्रवाई से बचा जा सके।
तालाबंदी की इस कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण सह प्रभारी श्री कृष्ण कुमार चौरसिया, दिनकर शर्मा सहित समस्त कर संग्राहक उपस्थित थे।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत