मेन्यू

लोड हो रहा है...

निगमायुक्त की 3 व्यक्तियों के विरुद्ध 70 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई

*शहर की स्वच्छता व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा, गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्रवाई -निगम आयुक्त*
सागर

सागर नगर निगम क्षेत्र की स्वच्छता, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था से किसी प्रकार से भी समझौता नहीं किया जाएगा तथा गड़बड़ी करने एवं गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी, यह निर्देश नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री ने रविवार को सुबह भ्रमण के दौरान दिए ।उन्होंने बाघराज वार्ड में बीडी कॉलोनी के पास अली टायर स्क्रेप द्वारा बड़ी मात्रा में सड़क किनारे खुले में टायर रखने पर 50 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई करने की निर्देश दिए। निगमायुक्त ने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में सड़क किनारे खुले में टायर रखने से कभी भी आगजनी की दुर्घटना होने से जनहानि हो सकती है इसलिए उन्होंने मौके पर स्वयं खड़े होकर अली टायर स्क्रैप पर 50 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई करवाई तथा समझाइश दी कि तत्काल टायरों को सड़क से अलग करें अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी।
इसके साथ ही निगम आयुक्त ने मनीष जड़िया द्वारा सड़क पर भूसा रखने पर 10 हजार रुपए एवं मोहम्मदी चिकन की दुकान पर 10 हजार रुपए को चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निगम आयुक्त ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत