मेन्यू

लोड हो रहा है...

मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक प्रभावशाली प्रयास* __ डीन डॉ पी एस ठाकुर

बीएमसी में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान–2025 सम्पन्न

सागर

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान 2025 के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 20 एवं 21 नवम्बर 2025 को आयोजित हुआ, जिसमें छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जैन ने बताया कि 20 एवं 21 नवम्बर को आयोजित गतिविधियों के प्रथम चरण में रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता संपन्न हुईं। प्रतिभागियों ने मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी रचनात्मकता और संदेशों के माध्यम से उत्कृष्ट प्रस्तुति दी।

अभियान के दूसरे दिवस, 21 नवम्बर 2025 को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें मेडिकल कॉलेज के सभी चिकित्सा छात्र, नर्सिंग छात्र एवं अन्य प्रशिक्षणार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। रैली के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश प्रसारित किया गया।

इस दो दिवसीय आयोजन का नेतृत्व अधिष्ठाता डॉ. पी. एस. ठाकुर, अधीक्षक डॉ. राजेश जैन, एवं डॉ. अभय तिर्की द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संयुक्त रूप से मनोरोग चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय प्रसाद तथा सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमरनाथ गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। इसके अतिरिक्त डॉ. अनुराग सहित सभी विभागों के समस्त PG छात्रों की उपस्थिति एवं सहयोग उल्लेखनीय रहा।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित यह जागरूकता अभियान छात्रों एवं समाज दोनों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक प्रभावशाली एवं सराहनीय प्रयास सिद्ध हुआ।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत