मेन्यू

लोड हो रहा है...

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की बड़ी कार्रवाई* *तीन एसडीएम, 15 तहसीलदार को कारण बताओं नोटिस, तीन बूथ लेवल अधिकारी निलंबित

*चुनाव से संबंधित सभी अधिकारी शीघ्रता से करें एसआईआर सर्वे का कार्य – कलेक्टर*

सागर

भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत जिले में चल रहे एसआईआर सर्वे कार्य में लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी आर ने बड़ी कार्रवाई की है। एसआईआर सर्वे में विलंब और प्रगति शून्य होने पर 3 एसडीएम व 15 तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, वहीं 3 बीएलओ को निलंबित किया गया है।

*कारण बताओ नोटिस जारी*

एसआईआर सर्वे में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर निम्न अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए जिनमें अनुविभागीय अधिकारी खुरई श्री मनोज चौरसिया, संयुक्त कलेक्टर एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती आरती यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी सुरखी श्री रोहित वर्मा एवं तहसीलदार – अंबर पंथी, राकेश कुमार अहिरवार, कमलेश कुमार सतनामी, निर्मल सिंह राठौर, हरीश लालवानी, प्रीति रानी चौरसिया, प्रेम नारायण सिंह, राजेश कुमार पांडे, महेश दुबे, संदीप तिवारी, देवी प्रसाद चक्रबर्ती, मोहित जैन, ज्ञान चंद्र राय शामिल हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयसीमा में सर्वे कार्य पूरा किया जाना अनिवार्य है, और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*बीएलओ निलंबित*

विधानसभा क्षेत्र सुरखी में मैपिंग एवं एसआईआर सर्वे कार्य के दौरान गंभीर लापरवाही पाए जाने पर बूथ लेवल अधिकारियों को निलंबित किया गया जिनमें श्री देवेन्द्र चौरसिया, प्राथमिक शिक्षक — मतदान केन्द्र क्रमांक 155, जैसीनगर, श्री अरुण अहिरवार, शिक्षक मतदान केन्द्र क्रमांक 257, करैया एवं कामता प्रसाद पटेल सचिव ग्राम कटंगी मतदान केंद्र क्रमांक 193 बीएलओ 37 सुरखी विधानसभा क्षेत्र को निर्वाचन अधिकारी द्वारा पहले नोटिस जारी किए जाने के बावजूद भी सर्वे डिजिटाइजेशन की प्रगति शून्य पाई गई। कार्य में सुधार न होने पर यह कार्रवाई की गई।

इनका कृत्य म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन तथा अवचार (Misconduct) की श्रेणी में पाया गया। इसलिए म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण व अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  संदीप जी आर ने जिले के सभी निर्वाचन संबंधी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एसआईआर सर्वे का कार्य निर्धारित समय सीमा में तेजी एवं पूर्ण गंभीरता के साथ पूरा करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

सागर में नमो नमो मोर्चा भारत वर्ष की विशेष बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

रिपोर्टर श्री राम साहू सागर। नमो नमो मोर्चा भारत वर्ष के संगठन विस्तार अभियान के तहत बुधवार को सागर जिले के मकरोनिया स्थित देव जगन्नाथ

सृजन संवाद’ में SP अनुराग सुजानिया ने छात्राओं को किया जागरूक, हेलमेट पहनने और कानून का पालन करने का दिया संदेश

सागर। सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद योजना’ के तहत बुधवार को सांदीपनी स्कूल में छात्राओं के लिए जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस

राजस्थान-हरियाणा सीमा पर अवैध पत्थर परिवहन का आरोप, ग्रामीणों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

  भारी वाहनों से सड़कें जर्जर, डीजल चोरी की घटनाओं पर भी उठे सवाल पाटन (रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत)। राजस्थान-हरियाणा सीमा क्षेत्र में कथित अवैध

नीमकाथाना में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, 80 फीट सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी

कपिल मूर्ति से पुलिया तक हटाया अतिक्रमण, आज खेतड़ी मोड़ से कपिल हॉस्पिटल तक होगी कार्रवाई; प्रभावितों ने मुआवजे और भेदभाव के लगाए आरोप  रिपोर्टर