मेन्यू

लोड हो रहा है...

नो एब्यूज़ डे’ को राष्ट्रीय स्तर पर लागू कराने हेतु भारत सरकार ने डॉ वंदना गुप्ता की अपील की दर्ज

सागर
महिलाओं के सम्मान और समाज में वैचारिक स्वच्छता स्थापित करने के उद्देश्य से कई वर्षों से चल रहे वैचारिक स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सामाजिक कार्यकर्ता डॉ वंदना गुप्ता द्वारा एक महत्वपूर्ण अपील भारत सरकार के संज्ञान में लाई गई है।
वंदना गुप्ता जी ने “सीपीग्राम्स पोर्टल” पर दर्ज अपनी शिकायत के फीडबैक कॉल के दौरान प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के अधिकारी श्री अवनीत जी से विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने बताया कि बीते कई वर्षों से ‘वैचारिक स्वच्छता अभियान’ के माध्यम से वे लगातार समाज में जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही हैं, जिसके अंतर्गत हर आयु वर्ग के नागरिकों को माँ, बहन, बेटी के नाम पर दी जाने वाली गालियों के विरुद्ध संकल्प दिलाया जाता है। यह 25–31 सेकंड का छोटा-सा संकल्प कार्यक्रम देशभर में हजारों लोगों द्वारा लिया जा चुका है।

17 सितंबर को ‘नो एब्यूज़ डे’ के रूप में मनाए जाने की पहल को व्यापक समर्थन मिला है और एक गूगल सर्वेक्षण में 96% लोगों ने ऐसे अभद्र शब्दों पर रोक लगाने और सरकारी स्तर पर कठोर कदम उठाने की आवश्यकता जताई है।

वंदना गुप्ता की प्रमुख माँगें:

1. सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों–महाविद्यालयों में ‘NO ABUSE’ बोर्ड लगाए जाएँ — जैसे ‘NO SMOKING’ बोर्ड लगाए जाते हैं।
2. महिलाओं को अपमानित करने वाली भाषा पर कानूनी दंडात्मक प्रावधान को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया जाए।
3. ‘वैचारिक स्वच्छता अभियान’ को सरकारी जनजागरूकता अभियानों में शामिल किया जाए, जैसे स्वच्छ भारत मिशन।
4. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा संबंधित मंत्रालयों द्वारा स्पष्ट नीति निर्माण व समयबद्ध कार्रवाई की जाए।

फीडबैक में यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 15 अगस्त 2022 को लाल किले से अपने संबोधन में इसी विषय पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज से अपमानजनक भाषा के प्रयोग से मुक्ति पाने का संकल्प लेने की अपील की थी।
वंदना गुप्ता का वक्तव्य:
“आधी आबादी को अपमानित करने वाली भाषा समाज में खुलकर प्रयोग होती है। यह केवल सामाजिक समस्या नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति और महिला सम्मान से जुड़े मूल्यों का प्रश्न है। ‘वैचारिक स्वच्छता’ उतनी ही आवश्यक है जितनी भौतिक स्वच्छता। सरकार और समाज दोनों की संयुक्त जिम्मेदारी है कि ऐसी भाषा को रोकने हेतु ठोस कदम उठाए जाएँ।”
प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने इस अपील को दर्ज कर लिया और संबंधित विभागों को अग्रेषित करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत