मेन्यू

लोड हो रहा है...

नई गाड़ी मारुति सुजुकी में पकड़ी गई अवैध शराब

केसली/सागर

जिले में अवैध शराब के विक्रय, भंडारण एवं परिवहन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने हेतु  पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को सतत अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी निर्देशन के तहत थाना केसली पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर  लोकेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में, थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 14.10.2025 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि तेन्दूखेड़ा की ओर से एक ग्रे रंग की नई मारुति सुजुकी FRONX कार में रायसेन से तेन्दूढाबर, सहजपुर मार्ग होते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब परिवहन की जा रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए ग्राम सहजपुर तेंदूखेड़ा रोड पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक ग्रे रंग की नई FRONX कार आती दिखाई दी, जो पुलिस वाहन को देखकर चालक द्वारा कार को नादिया की ओर मोड़कर भागा। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से पीछा किया गया, किन्तु चालक ने ग्राम कंजेरा के पास कार को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।

मौके पर उपस्थित पंच साक्षियों की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कर तलाशी ली गई, जिसमें कार की डिक्की एवं पिछली सीटों पर खाकी रंग के कुल 17 कार्टून अवैध देशी शराब लाल मसाला के पाए गए। कुल 850 पाव (लगभग 153 बल्क लीटर) अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,02,000/- तथा नई FRONX कार जिसकी कीमत लगभग ₹9,00,000/- है, को जप्त किया गया।

कार चालक की पहचान अज्ञात है, जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार चालक एवं अवैध शराब के स्त्रोत की तलाश जारी है।

 

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत