मेन्यू

लोड हो रहा है...

खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही एक क्विंटल से अधिक नकली मावा सहित बेसन के लड्डू किए गए ज़ब्त

सागर
कलेक्टर  संदीप जी आर के द्वारा मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों एवं नकली खाद्य सामग्री का उपयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी परिपेक्ष्य में आज तहसीलदार  संदीप तिवारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति राय सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई की गई।

तहसीलदार  संदीप तिवारी ने बताया कि आज राहतगढ़ बस स्टैंड स्थित श्री भोले स्वीट्स की दुकान की जांच की गई, जहां बेसन के लड्डू की चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से जांच कराई गई। इसमें अखाद्य रंग की पुष्टि होने पर 7 किलो बेसन के लड्डू को ज़ब्त किया गया और मावा की बर्फी, मिल्क केक, कलाकंद के सैंपल लिए गए।

तहसीलदार  संदीप तिवारी ने बताया कि इसी प्रकार  नरेंद्र पाठक द्वारा संचालित शर्मा स्वीट्स पर भी कार्रवाई की गई। जांच करने पर पाया गया कि प्रतिष्ठान पर 10-10 किलो की 11 नकली मावा की बोरियां उपयोग के लिए रखी गई थीं, जिनकी जांच की गई और वे अमानक पाई गईं। इनमें मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट तथा कंपनी का कोई भी नंबर नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर जिले में लगातार कार्रवाई की जाएगी ताकि जिलेवासियों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत