मेन्यू

लोड हो रहा है...

नवरात्रि में “मां “के सम्मान हेतु लिया गया ऐतिहासिक संकल्प

सागर
नवरात्रि के पावन अवसर पर नारी शक्ति चेतना समूह की 76 बहनों ने मां जगदंबा की आराधना करते हुए एक स्वर में संकल्प लिया कि समाज को “मां, बहन, बेटी” से जुड़ी अपमानजनक गालियों से मुक्त किया जाएगा। यह संकल्प केवल एक प्रतिज्ञा नहीं, बल्कि एक सामाजिक क्रांति का आरंभ है।

समूह की संस्थापक श्रीमती प्रीति केसरवानी ने कहा कि मां दुर्गा सम्पूर्ण सृष्टि की जननी और स्त्री शक्ति का अनंत स्वरूप हैं। ऐसे में “मां, बहन, बेटी” की गाली देना, न केवल स्त्री जाति का, बल्कि मां दुर्गा के दिव्य स्वरूप का अपमान है। उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति को प्रेरित करते हुए कहा कि –
“जो व्यक्ति इस प्रकार की गालियों का प्रयोग करता है, उस पर मां जगदंबा की कृपा कभी नहीं होती।”

इस अवसर पर वैचारिक स्वच्छता अभियान संस्थापक डॉ. वंदना गुप्ता ने भी सभी को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब हर भक्त स्वयं में यह संकल्प ले कि जीवन में कभी भी इस अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं करेगा। उन्होंने आह्वान किया कि –
“जब तक हमारी वाणी से मां, बहन, बेटी के प्रति सम्मान नहीं झलकेगा, तब तक नवरात्रि का व्रत अधूरा है।

यह सामूहिक प्रतिज्ञा वैचारिक स्वच्छता अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो समाज में मानसिक पवित्रता और महिलाओं के सम्मान को स्थापित करने हेतु सतत प्रयासरत है।

Leave a Comment

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 5.50 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा

16 से अधिक फर्जी फर्मों का खुलासा, 5.50 करोड़ से अधिक के ट्रांजेक्शन का पता; दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी सागर साइबर अपराध

NH-52 पर भीषण सड़क हादसा, टैंकर ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मारी टक्कर

रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत चौमूं, जयपुर। चौमूं क्षेत्र में NH-52 पर रामपुरा पुलिया के पास शुक्रवार अलसुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक टैंकर

बीना में पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, 110 लीटर अवैध शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

बीना। अपराधों की रोकथाम और अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीना पुलिस ने विगत रात्रि कॉम्बिंग गश्त के

सोशल मीडिया पर मानहानिकारक पोस्ट को लेकर हाईकोर्ट सख्त, भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री हटाने के निर्देश

सागर पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और प्रकाशनों को लेकर दायर मानहानि मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने