मेन्यू

लोड हो रहा है...

कलेक्टर ने जैसीनगर में किया खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण,

*खाद वितरण केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं- कलेक्टर*

सागर
कलेक्टर  संदीप जी आर ने जैसीनगर में खाद वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि खाद वितरण प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू रूप से होनी चाहिए। ताकि खाद प्राप्त करने में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने उन्होंने कहा कि खाद वितरण केंद्र पर छाया, पेयजल समेत सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि खाद वितरण के सुचारू संचालन के लिए टोकन सुविधा शुरू की जाए जिससे किसानों को लाइन में खड़े होने की परेशानी कम हो साथ सुरक्षा के लिहाज से खाद वितरण केन्द्र पर आवश्यक पुलिस बल की उपस्थिति एवं बेरिकेटिंग की जानी चाहिए।

कलेक्टर ने किसानों से प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती करने की अपील की उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से एक ओर जहां खेती की लागत कम होती है वहीं दूसरी ओर सफल का उत्पादन भी बढ़ता है और पर्यावरण को भी नुकसान कम से कम होता है। उन्होंने किसानों से नैनो उर्वरक उपयोग की भी अपील की। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे नैनो उर्वकर के उपयोग को बढ़ावा दें और इसकी जानकारी अन्य किसानों को भी दें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  विकास शाहवाल, सीईओ जिला पंचायत  विवेक के वी, एसडीम  रोहित वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment

नीमराना में अंतरराज्यीय नकबजन गैंग का भंडाफोड़, सोनी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नीमराना, कोटपूतली-बहरोड़। थाना नीमराना पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दिनदहाड़े फ्लैटों में चोरी करने वाली अंतरराज्यीय नकबजन

वार्ड बॉय निकला अवैध जुआ फड़ का मुख्य संचालक, फरारी के बाद सुरखी पुलिस ने दबोचा

सागर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरखी पुलिस ने अवैध जुआ संचालन के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार

अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

सागर केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुए युवक के अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में थाना गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

जालोर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

जयपुर/जालोर, रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत राजस्थान के जालोर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। आहोर थाना क्षेत्र