मेन्यू

लोड हो रहा है...

तीन हजार का ईनामी अवैध शराब का फरार आरोपी गिरफ्तार

सागर

थाना मोतीनगर पुलिस ने दिनांक 09.07.2025 को ₹3,000/- के इनामी फरार आरोपी देवेन्द्र पिता रामनाथ घोषी, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम आमेठ, जिला सागर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, जो अवैध शराब तस्करी के एक बड़े मामले में वांछित था।

यह मामला दिनांक 26.04.2025 का है, जब थाना मोतीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक सफेद रंग की टवेरा कार (MP 20 BA 2280) में अवैध शराब लेकर ग्राम मसानझिरी की ओर ले जाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर वाहन को रोका।

वाहन चालक मौके से फरार हो गया था, जबकि दो आरोपियों दीपक पटेल व अंकित उर्फ पवन सेन को मौके से गिरफ्तार किया गया था। वाहन की तलाशी लेने पर कुल 2000 पाव (360 लीटर) अवैध देशी शराब बरामद की गई थी, जिसकी कुल बाजार कीमत लगभग ₹2,35,000/- आंकी गई थी। घटना स्थल से वाहन एवं शराब को जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 387/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था।

विवेचना के दौरान अन्य दो आरोपियों —

सुनील राय पिता काशीराम राय, निवासी झांसी (हाल सियरमऊ, थाना सिलवानी, जिला रायसेन)

एवं देवेन्द्र घोषी — का नाम सामने आया था। सुनील राय को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा चुका है, जबकि देवेन्द्र घोषी घटना के बाद से फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹3,000/- का इनाम घोषित किया गया था।

लगातार निगरानी, तलाश व पतारसी के बाद आज मोतीनगर पुलिस द्वारा देवेन्द्र घोषी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। विधिवत गिरफ्तार कर उसे माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

इस कार्रवाई में सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी:

निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत – थाना प्रभारी मोतीनगर, प्रआर राजेश लोधी, प्रआर नदीम शेख आर राजेश यादव आर दीपक कुमार

Leave a Comment

नीमराना में अंतरराज्यीय नकबजन गैंग का भंडाफोड़, सोनी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नीमराना, कोटपूतली-बहरोड़। थाना नीमराना पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दिनदहाड़े फ्लैटों में चोरी करने वाली अंतरराज्यीय नकबजन

वार्ड बॉय निकला अवैध जुआ फड़ का मुख्य संचालक, फरारी के बाद सुरखी पुलिस ने दबोचा

सागर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरखी पुलिस ने अवैध जुआ संचालन के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार

अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

सागर केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुए युवक के अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में थाना गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

जालोर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

जयपुर/जालोर, रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत राजस्थान के जालोर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। आहोर थाना क्षेत्र