मेन्यू

लोड हो रहा है...

बरसात के मौसम में कोई भी आयोजन बगैर अनुमति के आयोजित न हो –कलेक्टर  संदीप जी आर

सागर

कलेक्टर  संदीप जी आर ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में कोई भी धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक आयोजन बगैर अनुमति के आयोजित नहीं होना चाहिए। सभी आयोजन स्थल की संपूर्ण जानकारी के साथ अनुमति प्रदान की जावे। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष की तरह अब ऐसी घटना जिले में न हो इसका विशेष ध्यान रखा जावे और सभी क्षतिग्रस्त भवनों को तत्काल गिराने की कार्रवाई की जावे। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक आयोजन खुले में आयोजित हो और इसका निरीक्षण राजस्व एवं पुलिस एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा किया जाए उसके बाद ही अनुमति प्रदान की जावे। उन्होंने कहा कि कोई भी आयोजन जर्जर क्षतिग्रस्त भवन में या उसके आसपास न किया जाए। उन्होंने कहा कि आयोजन समिति की संपूर्ण जानकारी मोबाइल नंबर के साथ अनुमति के समय ली जावे आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं आयोजन समिति द्वारा सुनिश्चित की गई है कि नहीं यह भी अनुमति के समय देखा जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए की कोई भी घटना घटित होने पर संबंधित आयोजन समिति जिम्मेदार होगी। उन्होंने निर्देशित किया कि आयोजन स्थल पर ऊर्जा विभाग के द्वारा भी निरीक्षण किया जावे जिससे कि कहीं से भी करंट फैलने की की जानकारी प्राप्त हो तो उसको रोका जा सके।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत