मेन्यू

लोड हो रहा है...

गुमशुदा युवक की पहचान से लेकर हत्या का कारण व घटनास्थल से साक्ष्य तक पुलिस की तेज़ और सटीक जांच

*24 घंटे के भीतर अंधे कत्ल का पर्दाफाश चार आरोपी

जैसीनगर / सागर

थाना जैसीनगर पुलिस को ग्राम कंदेला के जंगल चौकी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए मर्ग क्र. 34/2025 कायम कर जांच प्रारंभ की गई। शव बुरी तरह सड़-गल चुका था और उसकी शिनाख्त कठिन थी। शव की पहचान के लिए आसपास के थानों व जिलों को कंट्रोल रूम ,रेडियो मेसेज के माध्यम से सूचित किया गया।

तत्पश्चात थाना बेगमगंज, जिला रायसेन में दर्ज गुमइंसान क्रमांक 59/2025 से शव की पहचान हल्के उर्फ भारत पिता तारासिंह कुशवाहा निवासी ग्राम भुरेरू, थाना बेगमगंज, जिला रायसेन के रूप में की गई। पहचान मृतक के परिजनों द्वारा उसके पहने हुए कपड़े, अंगूठी और चांदी की चैन के आधार पर की गई। मृतक का पैनल पीएम बीएमसी सागर में कराया गया, जिसमें स्पष्ट हुआ कि उसकी हत्या सिर पर भारी वस्तु से वार, गले में गमछे से घोंटने और धारदार हथियार से पेट पर वार कर की गई है।

इस आधार पर थाना जैसीनगर में अपराध क्रमांक 147/2025 धारा 103(1) BNS के अंतर्गत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर एवं एसडीओपी राहतगढ़ के निर्देशन में थाना प्रभारी जैसीनगर उनि शशिकांत गुर्जर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें विभिन्न तकनीकी विश्लेषण टीम को भी सम्मिलित किया गया।

*सटीक सूचना और मनोवैज्ञानिक पूछताछ से हुआ पर्दाफाश*

विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम कंदेला निवासी रोहित कुशवाहा को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी मौसी माया कुशवाहा को मृतक भारत कुशवाहा मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। माया के कहने पर रोहित ने अपने मामा विष्णु पटेल एवं मित्र गजब सिंह ठाकुर के साथ मिलकर भारत कुशवाहा की योजनाबद्ध हत्या की।

*हत्या की पूरी साजिश माया बनी साजिशकर्ता*

पूछताछ में यह भी सामने आया कि माया कुशवाहा और मृतक के बीच दो वर्षों से संबंध थे, जो पिछले एक वर्ष से विवादास्पद हो चुके थे। भारत के जबरदस्ती संपर्क करने, गाली-गलौच, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी से परेशान होकर माया ने अपने रिश्तेदारों को भारत की हत्या के लिए उकसाया। दिनांक 23.06.2025 को माया ने भारत को बहाने से कंदेला बुलवाया, जहाँ पहले से छिपे तीनों आरोपियों ने जंगल में ले जाकर पत्थर पटककर, गमछे से गला घोंटकर एवं कुल्हाड़ी से काटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

हत्या के बाद मृतक का मोबाइल छुपा दिया गया तथा पर्स को सड़क पर फेंक दिया गया, जिसे टीम द्वारा जप्त किया गया है। साथ ही घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त पत्थर, कुल्हाड़ी एवं गमछा भी बरामद किए गए हैं। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है

*विशेष योगदान*:

इस जघन्य हत्या के अंधे प्रकरण को 24 घंटे में सुलझाने में पुलिस की दक्षता, त्वरित सूचना विश्लेषण, टीमवर्क एवं उपलब्ध तकनीक का सराहनीय योगदान रहा। इस सफलता में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उल्लेखनीय भूमिका रही:

थाना प्रभारी – उ.नि. शशिकांत गुर्जर ,सउनि – प्रवीण कुमार भलावी, सतीश श्रीवास्तव,  कृष्णकुमार यादव,  सहयोग कुमार,  सौरभ रैकवार आरक्षक –  जितेन्द्र रजक, विनोद सिंह, काजी सईदउद्दीन,  शशांक राजपूत, संदीप रैकवार

महिला आरक्षक – तपस्या रजक,  अनीता लोधी

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत