मेन्यू

लोड हो रहा है...

खुरई में घायल व्यक्ति के लिए देवदूत बने डायल-112 जवान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जिंदगी की उम्मीद

सागर

थाना खुरई क्षेत्र में घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े एक व्यक्ति के लिए डायल-112 के जवान मददगार साबित हुए। सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम ने तत्काल एफआरव्ही वाहन को मौके के लिए रवाना किया। जवानों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के साथ उसके परिजनों से भी संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार, 4 सितंबर 2026 की शाम करीब 5 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल को सूचना मिली कि खुरई थाना क्षेत्र में ऑडिटोरियम चौराहे के आगे पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है और उसे तत्काल सहायता की आवश्यकता है।

सूचना मिलते ही सागर पुलिस कंट्रोल रूम ने खुरई क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही को मौके के लिए रवाना किया। डायल-112 टीम के आरक्षक अमर वर्मा और पायलट शिवकुमार मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें थीं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जवानों ने बिना समय गंवाए घायल को एफआरव्ही वाहन से सीएचसी खुरई पहुंचाया, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस जवानों ने घायल के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी और अस्पताल बुलाया।

इस कार्रवाई में भोपाल स्थित राज्य स्तरीय डायल-112 कंट्रोल रूम, सागर पुलिस कंट्रोल रूम और खुरई में तैनात एफआरव्ही टीम के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला। सूचना प्राप्त होने के बाद त्वरित रिस्पॉन्स करते हुए घायल तक मदद पहुंचाई गई।

डायल-112 की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि आपात स्थिति में कुछ मिनटों की तत्परता किसी व्यक्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Leave a Comment

सुलेखा चौरसिया और प्रो. डॉ. मनविंदर सिंह पाहवा के ब्लॉकचेन नवाचार को जर्मनी में पेटेंट

पामाखेड़ी की बेटी और सागर के शिक्षाविद् की संयुक्त उपलब्धि, स्वचालित लेखांकन प्रणाली को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता सागर। सागर के डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के

शहर के कैमरों ने पकड़ा हत्यारे का सुराग, 24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश

सागर। कैंट थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का सागर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 62 वर्षीय आरोपी

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर