मेन्यू

लोड हो रहा है...

उचित मूल्य दुकान में गड़बड़ी पर पुलिस की कार्रवाई, विक्रेता समेत दो गिरफ्तार; 2021 से फरार स्थायी वारंटी भी दबोचा

सागर

मोतीनगर पुलिस ने शासकीय उचित मूल्य दुकान के वितरण और स्टॉक संधारण में अनियमितता के मामले में विक्रेता और सहायक विक्रेता को गिरफ्तार किया है। वहीं वर्ष 2021 से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया
पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर को चारू जैन निवासी रहली ने शास्त्री वार्ड में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान की विक्रेता रमा तिवारी और सहायक विक्रेता अनुरोध तिवारी के खिलाफ वितरण एवं स्टॉक संधारण में अनियमितता की शिकायत की थी। शिकायत की जांच और मौके की कार्रवाई में प्रथम दृष्टया अनियमितता पाए जाने पर मोतीनगर थाने में धारा 316(4), 318(4), 3(5) बीएनएस तथा धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अपराध स्वीकार किए जाने के बाद रमा पति अतुल तिवारी (50) निवासी मंगलधाम कॉलोनी और अनुरोध तिवारी पिता अतुल तिवारी (23) निवासी मंगलधाम कॉलोनी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
चार साल से फरार वारंटी भी गिरफ्तार
इसी कार्रवाई के दौरान मोतीनगर पुलिस ने वर्ष 2021 में न्यायालय से जारी स्थायी वारंट में फरार चल रहे राजेश पिता मुन्नालाल अहिरवार (42), निवासी अमावनी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके थाना क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे अभिरक्षा में लिया और विधिवत गिरफ्तार कर 3 सितंबर को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से प्राप्त जेल वारंट के आधार पर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया।
कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। दोनों मामलों में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

उचित मूल्य दुकान में गड़बड़ी पर पुलिस की कार्रवाई, विक्रेता समेत दो गिरफ्तार; 2021 से फरार स्थायी वारंटी भी दबोचा

सागर मोतीनगर पुलिस ने शासकीय उचित मूल्य दुकान के वितरण और स्टॉक संधारण में अनियमितता के मामले में विक्रेता और सहायक विक्रेता को गिरफ्तार किया

सागर में राशन माफियाओं पर कलेक्टर का बड़ा प्रहार, 5 राशन दुकानों पर FIR लाखों के खाद्यान्न गबन का खुलासा, दुकानें निलंबित—विक्रेताओं पर BNS और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस

सागर गरीब हितग्राहियों के हक का राशन हड़पने और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सागर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की

सोशल मीडिया पर कट्टा लहराकर फायरिंग का वीडियो डाला, कैंट पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सागर सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराकर फायरिंग करने वाले युवक को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315

37 साल की पुलिस सेवा को भावभीनी विदाई, IG मिथिलेश कुमार शुक्ला के सम्मान में भावुक हुआ सागर पुलिस परिवार

  सागर पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन मिथिलेश कुमार शुक्ला के सेवानिवृत्त होने पर सागर पुलिस परिवार ने उन्हें गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई दी। करीब 37